{"_id":"62cf03170dfd1b2dae0d698e","slug":"delhi-environment-minister-gopal-rai-wrote-a-letter-to-union-environment-minister-regarding-sup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SUP Ban: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने केंद्र को लिखा पत्र, कहा- प्लास्टिक का विकल्प बनाने के लिए बढ़ाईं जाएं लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SUP Ban: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने केंद्र को लिखा पत्र, कहा- प्लास्टिक का विकल्प बनाने के लिए बढ़ाईं जाएं लैब
Wed, 13 Jul 2022 11:08 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:08 PM IST
सार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्पों के परीक्षण के लिए ज्यादा प्रयोगशालाओं को अधिकृत करने का अनुरोध किया है। उन्होंने परीक्षण के लिए लगने वाले शुल्क में कमी लाने की भी बात कही है।
विज्ञापन
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) के विकल्पों के परीक्षण के लिए ज्यादा प्रयोगशालाओं को अधिकृत करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने परीक्षण के लिए लगने वाले शुल्क को कम करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
मंत्री गोपाल राय ने पत्र में लिखा है कि स्टार्टअप को प्लास्टिक का विकल्प बनाने के लिए केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट) लैब से परीक्षण कराना होता है। इसके बाद ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से प्रमाण पत्र प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Trending Videos
कहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में छह महीने तक का समय लग जाता है, जबकि चार से पांच लाख रुपये का खर्चा आता है। ऐसे में गोपाल राय ने अधिकृत लैब की संख्या बढ़ाने के साथ ही परीक्षण दरों को कम करने का अनुरोध किया है।