फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Environment Minister Gopal Rai said that due to many plantation drive pollution reduction in Delhi by 15 to 25 percent

गोपाल राय बोले- केंद्र के 15.20 लाख वृक्षारोपण के लक्ष्य के सामने दिल्ली ने लगाए 32 लाख पेड़

Tue, 06 Apr 2021 06:55 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 06 Apr 2021 06:55 PM IST
सार

दिल्ली के पर्यावरण को सुधारने के लिए कई मोर्चों पर लगातार काम कर रही दिल्ली सरकार, वृक्षारोपण से लेकर प्रदूषणकारी कारकों को हतोत्साहित करने की रणनीति अपना रही सरकार...

विज्ञापन
Delhi Environment Minister Gopal Rai said that due to many plantation drive pollution reduction in Delhi by 15 to 25 percent
दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

दिल्ली के पर्यावरण को सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने राजधानी में 15.20 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन दिल्ली सरकार ने इस लक्ष्य से दोगुना से भी ज्यादा वृक्षारोपण कर एक रिकॉर्ड कायम किया है। दिल्ली में 2,338 हेक्टेयर ग्रीन कवर बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन इस दौरान दिल्ली में 4,654 हेक्टेयर ग्रीन कवर क्षेत्र बढ़ाने में सफलता मिली है। दिल्ली सरकार ने इसे अपनी एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राजधानी में प्रदूषण स्तर कम करने के लिए बहुत सारे अभियान चलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में 15 से 25 फीसदी तक प्रदूषण कम हुआ है। लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए वन विभाग ने 13 औषधीय पौधों की पहचान की और इनका उत्पादन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट के 423 एकड़ क्षेत्र में विदेशी कीकर जमीन खराब कर रहा है। यह हवा को साफ करने में भी कोई योगदान नहीं दे रहा है, जिसके कारण इस क्षेत्र से इन पौधों को हटाने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने दिल्ली को विलायती कीकर की जगह स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध में खुलासा हुआ है कि पीपल, नीम, गूलर, अमलतास, जामुन, पिलखन और देसी कीकर की हवा को साफ करने में ज्यादा भूमिका होती है। यही कारण है कि पूरी दिल्ली के अंदर इन पौधों को लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी ताकि प्रदूषण स्तर कम किया जा सके। सरकार ने अगले पांच साल में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed