फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Entry of people involved in criminal cases closed in Jamia

Delhi : जामिया में आपराधिक मामलों में शामिल लोगों का प्रवेश बंद, मेवात और बागपत-बड़ौत गुट में बंटे विवि छात्र

Thu, 13 Feb 2025 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 07:02 AM IST
सार

एक गुट मेवात रीजन के छात्रों का है, जबकि दूसरा मुजफ्फर नगर, बागपत व बड़ौत के छात्रों का है। इन छात्रों में झगड़ा होता रहता है, जिससे यूनिवर्सिटी का माहौल खराब होता है।

विज्ञापन
Delhi: Entry of people involved in criminal cases closed in Jamia
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI

विस्तार

जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट मेवात रीजन के छात्रों का है, जबकि दूसरा मुजफ्फर नगर, बागपत व बड़ौत के छात्रों का है। इन छात्रों में झगड़ा होता रहता है, जिससे यूनिवर्सिटी का माहौल खराब होता है। दूसरी तरफ बरसी मनाने को लेकर जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हंगामा करने वाले छात्रों के खिलाफ जामिया मिलिया प्रशासन पुलिस को शिकायत दी है। जामिया मिलिया प्रशासन की शिकायत पर जामिया नगर थाने में बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जामिया मिलिया प्रशासन ने हाल ही में एक पुलिस अधिकारी को यूनिवर्सिटी का सुरक्षा एडवाइजर नियुक्त किया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी में आपराधिक केसों व अन्य मामलों में शामिल रहे छात्रों व बाहरी लोगों को प्रवेश बंद कर दिया गया है। बाहरी छात्रों का प्रवेश भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद छात्र मेवात व मुजफ्फरनगर दो गुटों में बंट गए हैं। छात्र आरोप लगाते रहते हैँ कि उसकी इंट्री दूसरे गुट के छात्रों ने बंद कराई है। इस कारण इन गुटों में आए दिन झगड़े व क्लेश होता रहता है। 
विज्ञापन

दूसरी तरफ धरने पर बैठे छात्र व अन्य प्रतिरोध दिवस की बरसी मनाना चाहते थे। प्रतिरोध दिवस वाले दिन इनको बरसी की अनुमति नहीं दी गई। अगले दिन कुछ छात्रों ने बरसी मंनाई थी जबकि इनको अनुमति नहीं दी गई थी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि जामिया मिलिया प्रशासन ने शिकायत मिली है। इसके बाद जामिया नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण बताओ नोटिस दिया गया
दिवस मनाने और बाहरी छात्रों को बुलाने को लेकर जामिया मिलिया प्रशासन ने पीएचडी के छात्रों को कारण बताई नोटिस दिया था। तीन दिन पहले पीएचडी के दोनों छात्र धरने पर बैठ गए थे। हालांकि इनको कुछ समय की अनुमति दी गई थी, मगर इन छात्रों का तीन दिन से धरना-प्रदर्शन गेट नंबर-7 के पास लगातार जारी है। ऐसे में जामिया प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ जामिया नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि छात्र यूनिवर्सिटी का माहौल खराब कर रहे हैं। बाहरी छात्रों को बुलाते हैं। यूनिवर्सिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed