फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Engineer commits suicide by stabbing him in the chest during family feud

दिल्ली: पारिवारिक कहासुनी के दौरान इंजीनियर ने सीने पर चाकू मारकर की खुदकुशी

Thu, 10 Dec 2020 09:38 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 10 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Engineer commits suicide by stabbing him in the chest during family feud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में पारिवारिक कहासुनी के दौरान एक इंजीनियर ने खुद के सीने में चाकू मारकर घायल कर लिया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोविड-19 महामारी की वजह से वह घर से ही काम कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान उदय मेहता(32) के रूप में हुई है। वह अपने पिता यशपाल मेहता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पश्चिम विहार के सुंदर विहार में रहता था। वह निजी कंपनी में इंजीनियर के पद कर कार्यरत था। जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर ए कॉन ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दस बजे पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि एक शख्स ने खुद को चाकू घोंपकर खुदकुशी कर ली है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। 
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से वह घर से ही काम कर रहा था। बुधवार रात परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे। इसी दौरान उदय को विदेश से एक कॉल आया। ठीक से बात नहीं होने पर वह गुस्से में आ गया। इस बात पर परिवार के लोगों ने समझाने की कोशिश की तो इस दौरान परिवार के लोगों से उसकी कहासुनी हो गयी। वह गुस्से में आ गया और खुद को घायल करने की धमकी देने लगा। पिता ने समझाने की कोशिश की। इससे उदय का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया और वह सब्जी काटने वाले चाकू से अपने सीने पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू सीने में घुस जाने की वजह से वह तुरंत अचेत होकर गिर गया। परिवार के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि उदय का इरादा खुदकुशी करने का नहीं था। गुस्से में ऐसी जगह पर उसने वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed