{"_id":"5fae982d9836f30dcf5001a2","slug":"delhi-encounter-between-police-and-miscreants-in-prem-nagar-two-arrested-two-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्रेम नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, दो हुए फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: प्रेम नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, दो हुए फरार
Fri, 13 Nov 2020 07:59 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 13 Nov 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली: प्रेम नगर में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नगर इलाके में शुक्रवार तड़के वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पकड़े गए अपने साथी को छुड़ाने के लिए बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके निशानदेही पर पुलिस ने बाद में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।
जिला पुलिस उपायुक्त पीके मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान प्रेम नगर निवासी सोनू और सुमित के रूप में हुई है। सोनू को पैर में गोली लगी है। इनके पास से एक पिस्टल और एक कारतूस मिले हैं। 12 नवंबर की रात प्रेम नगर थाने में तैनात सिपाही बबलू राम और होमगार्ड जवान परिमल बाइक से गश्त कर रहे थे। साढे चार बजे तड़जे उनलोगों ने बुध बाजार रोड पर चार युवकों को जोर जोर से बात करते सुना।
सिपाही उनके पास पहुंचकर वहां मौजूद होने का कारण पूछा और उनकी तलाशी लेने लगा। इसी दौरान चारों बदमाश पुलिस टीम से गुत्था गुत्थी करने लगे। सिपाही ने सोनू को दबोच लिया। यह देखकर गिरोह का सरगना और प्रेम नगर थाने का घोषित बदमाश मेहरबान ने सिपाही पर गोली चला दी। लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गोली चलते ही सोनू वहां से भागने लगा। सिपाही ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली सोनू के पैर में लगी। पुलिस ने सोनू को दबोच लिया।
विज्ञापन
बाद में उसके निशानदेही पर पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार मेहरबान समेत दो बदमाशों की तलाश कर रही है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि सभी मंगोलपुरी में वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। सोनू ने बताया कि उसके पिता बीमार हैं। उनके इलाज के लिए पैसा की आवश्यकता है इसलिए वह वारदात को अंजाम देना चाह रहा था। वहीं सुमित जिम ट्रेनर है और मेहरबान से प्रभावित होकर अपराध करने लगा।