फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Electricity connection will be available without NOC in 1731 raw colonies.

Delhi : 1731 कच्ची कॉलोनियों में बिना एनओसी मिलेगा बिजली कनेक्शन, सीएम का आदेश- 15 दिन में लगाएं मीटर

Thu, 17 Oct 2024 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 06:31 AM IST
सार

बुधवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा शासित डीडीए ने कच्ची कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी की अनिवार्यता कर दी थी। इससे लोगों को भटकने और रिश्वत देने को मजबूर होना पड़ रहा था, लेकिन अब 1731 कच्ची कॉलोनियों में बिजली मीटर लगवाने के लिए एनओसी की जरूरत नहीं होगी। 15 दिन में कनेक्शन मिल जाएगा।

विज्ञापन
Delhi: Electricity connection will be available without NOC in 1731 raw colonies.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अब लोगों को कच्ची कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के लिए डीडीए से एनओसी लेने की जरूरत नहीं होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा शासित डीडीए ने कच्ची कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी की अनिवार्यता कर दी थी। इससे लोगों को भटकने और रिश्वत देने को मजबूर होना पड़ रहा था, लेकिन अब 1731 कच्ची कॉलोनियों में बिजली मीटर लगवाने के लिए एनओसी की जरूरत नहीं होगी। 15 दिन में कनेक्शन मिल जाएगा।

विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि कच्ची कॉलोनियों में 10 साल पहले तक बुरा हाल था। वोट मांगने तो नेता इन कॉलोनियों में पहुंच जाते थे, लेकिन बिजली, सड़क, पानी, सीवर लाइन की सुध नहीं लेते थे। 10 साल से जब से केजरीवाल सरकार बनी कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को हर संभव सहूलियत मिलने लगी। उन्हें स्वरूप विहार एक्सटेंशन, वेस्ट कमल विहार, मोहन गार्डन, विपिन गार्डन, नवादा एक्सटेंशन सहित कई इलाकों के लोगों ने समस्याओं से अवगत किया था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है कि मीटर लगवाने के लिए किसी भी प्रकार की एनओसी की जरूरत नहीं होगी। उन्हें बिजली कंपनियां निर्धारित 15 दिन में कनेक्शन देंगी। कंपनियों को आदेश दे दिया गया है कि बिना एनओसी के कच्ची कॉलोनियों में मीटर लगाए जाएं।
विज्ञापन


पीएम-उदय कॉलोनियों में नए बिजली कनेक्शन लग सकते हैं : डीडीए
नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर डीडीए ने दिल्ली के लैंड पूलिंग क्षेत्रों में डिस्कॉम को बिजली कनेक्शन देने का आदेश जारी किया है। अब पीएम-उदय कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी किए जा सकते हैं। डीडीए में हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।अधिसूचित पीएम-उदय कॉलोनियों, लाल डोरा और विस्तारित लाल डोरा क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन जारी किया जा सकता है। वहीं, पूरी तरह से घेरी गई निजी भूमि के खाली टुकड़ों के लिए और पीएम-उदय कॉलोनियों की सीमा के बाहरी क्षेत्र में स्थित न होने पर भी कनेक्शन जारी किया जा सकेगा। डीडीए से किसी भी तरह का स्पष्टीकरण और एनओसी लेने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में जनाधार खो चुकी आप : कांग्रेस
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल का चुनावों से पहले दिल्लीवालों के नाम पत्र लिखने का सिलसिला 11 वर्षों से जारी है, लेकिन जनता उनके गुमराह करने वाले बयानों से प्रभावित नहीं होगी। दिल्ली में आप जनाधार खो चुकी है। इस बारे में उन्हें मालूम हो चुका है। इस कारण भावनात्मक पत्र लिखकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल के सिर्फ छह माह जेल में रहने से टूटी सड़कों की मरम्मत, सीवर सफाई, पानी सप्लाई और अस्पतालों की बदहाली नहीं सुधर गई। दस सालों में किए गए अधूरे कामों को चार महीनों में पूरा करना संभव नहीं है। केजरीवाल पर चुनाव से पहले मतदाताओं को बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा बंद होने की बात कहकर डरा रहे हैं। जनता भाजपा और आप के बीच चल रही लड़ाई से तंग आ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed