फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections: Many leaders famous for combative politics are not contesting elections.

Delhi Elections : जुझारू राजनीति के लिए प्रसिद्ध कई नेता नहीं लड़ रहे चुनाव, जानिये कौन किस वजह से बाहर

Fri, 17 Jan 2025 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 05:41 AM IST
सार

इन नेताओं ने वर्ष 1993 से 2020 तक विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों पर दबदबा बनाए रखा था। रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ सात चुनाव में दो-दो हाथ करने वाले रामसिंह नेताजी इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi Elections: Many leaders famous for combative politics are not contesting elections.
रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनावों में हर बार जुझारू राजनीति और असाधारण चुनावी मुकाबलों के लिए प्रसिद्ध कई नेता इस बार चुनावी दंगल से गायब हैं, जिनमें रामवीर सिंह बिधूड़ी, मतीन अहमद और शोएब इकबाल शामिल हैं। इन नेताओं ने वर्ष 1993 से 2020 तक विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों पर दबदबा बनाए रखा था। रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ सात चुनाव में दो-दो हाथ करने वाले रामसिंह नेताजी इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 1993 में जनता दल के टिकट पर रामवीर सिंह बिधूड़ी (बदरपुर), मतीन अहमद (सीलमपुर) और शोएब इकबाल (मटिया महल) ने जीत दर्ज की थी। उसी साल कांग्रेस के रामसिंह नेताजी बदरपुर में बिधूड़ी से हार गए। 1998 में रामसिंह नेताजी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बिधूड़ी को हराया, जबकि मतीन अहमद और शोएब इकबाल ने क्रमशः निर्दलीय और जनता दल के टिकट पर जीत दर्ज की, जबकि वर्ष 2003 में बिधूड़ी ने एनसीपी के टिकट पर कांग्रेस के रामसिंह नेताजी को हराया। मतीन अहमद और शोएब इकबाल ने क्रमशः कांग्रेस और जनता दल (एस) के टिकट पर जीत हासिल की। इस दौर में नेताओं ने दल बदलकर रणनीतियां मजबूत कीं।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में शोएब इकबाल लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर मटिया महल से जीते। मतीन अहमद ने कांग्रेस के टिकट पर जीत बरकरार रखी, लेकिन बिधूड़ी कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर हार गए। वर्ष 2013 में बिधूड़ी ने भाजपा के टिकट पर बदरपुर से जीत दर्ज की और कांग्रेस के रामसिंह नेताजी को हराया। मतीन अहमद और शोएब इकबाल ने क्रमशः कांग्रेस और जनता दल (यू) के टिकट पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में आप की लहर में बदरपुर, सीलमपुर और मटिया महल के स्थापित नेता अपनी सीटें हार गए। बिधूड़ी और रामसिंह नेताजी बदरपुर में हार गए, जबकि मतीन अहमद और शोएब इकबाल को भी पराजय का सामना करना पड़ा। वर्ष 2020 में बिधूड़ी ने भाजपा के टिकट पर बदरपुर से जीत दर्ज की, जबकि शोएब इकबाल आप के टिकट पर मटिया महल से विजयी हुए। मतीन अहमद कांग्रेस के टिकट पर सीलमपुर से हार गए।


नई पीढ़ी की दस्तक
इस बार रामवीर सिंह बिधूड़ी सांसद बनने के कारण चुनाव नहीं लड़ रहे। शोएब इकबाल और मतीन अहमद की जगह उनके बेटे आप के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, रामसिंह नेताजी, जिन्होंने कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पहचान बनाई थी, इस बार आप के टिकट पर बदरपुर से किस्मत आजमा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed