{"_id":"6792dc693aafc748aa0b74b5","slug":"delhi-elections-drones-will-keep-an-eye-on-polling-premises-if-there-are-more-than-12-booths-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Elections : पोलिंग परिसर में 12 से ज्यादा बूथ होने पर रखेंगे ड्रोन से नजर, संवेदनशील मतदान केंद्र बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Elections : पोलिंग परिसर में 12 से ज्यादा बूथ होने पर रखेंगे ड्रोन से नजर, संवेदनशील मतदान केंद्र बढ़े
Fri, 24 Jan 2025 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Jan 2025 05:50 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील बूथों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये आदेश दिए हैं। दूसरी ओर संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई है।
विज्ञापन
demo
विस्तार
विधानसभा चुनाव में किसी पोलिंग स्टेशन परिसर में 12 से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं तो वहां पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील बूथों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये आदेश दिए हैं। दूसरी ओर संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई है। इलेक्शन अधिकारी ने बताया कि अब संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों की संख्या 471 हो गई है। यही नहीं संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
पोलिंग स्टेशनों पर दिल्ली पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया जाएगा। असंवेदनशील बूथों पर सिर्फ दिल्ली पुलिस के जवान व होमगार्ड तैनात होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने फिलहाल हाई टेक्नोलॉजी वाले 41 ड्रोन ले लिए है। सभी जिला पुलिस को कहा कि वह ड्रोन खुद खरीद सकते हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस आयुक्त को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव आयोग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ गश्त कर रही है। इस गाड़ी में आगे रिकॉर्डिंग कैमरा लगा होता है और ये गाड़ियां चुनाव आयोग के अधिकारियों हो लाइव लोकेशन भेजती रहती हैं।
विज्ञापन