फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2025 : Notification for assembly elections issued today, nomination process from 11 am

Delhi Assembly Elections 2025 : विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी की जाएगी अधिसूचना, नामांकन प्रक्रिया 11 बजे से

Fri, 10 Jan 2025 07:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 07:25 AM IST
सार

सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और तीन बजे तक चलेगी। उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र आरओ (रिटर्निंग आफिसर) कार्यालय में भर सकेंगे। 

विज्ञापन
Delhi Elections 2025 : Notification for assembly elections issued today, nomination process from 11 am
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और तीन बजे तक चलेगी। उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र आरओ (रिटर्निंग आफिसर) कार्यालय में भर सकेंगे। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन की प्रक्रिया बंद रहेगी। इसके बाद सोमवार से शुक्रवार तक उम्मीदवार नामांकन भर सकेंगे। 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 आरओ नियुक्त हैं। दिल्ली के सभी 11 जिला निर्वाचन कार्यालयों में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ कार्यालय में उम्मीदवार नामांकन के लिए आवेदन दे सकेंगे। 
विज्ञापन


सभी आरओ कार्यालय में 350 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उम्मीदवार अधिकतम पांच वाहन इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन वाहनों को आरओ कार्यालय से 100 मीटर पहले ही रोकना होगा। वहीं, आरओ कार्यालय के 100 मीटर के परिधि में अधिकतम तीन वाहन ही स्वीकृत होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आरओ कार्यालय में उम्मीदवार सहित पांच लोगों के प्रवेश की स्वीकृति रहेगी। नामांकन के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आधी राशि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed