{"_id":"679580c4be5b657f5a00ac75","slug":"delhi-elections-2025-aap-put-rahul-in-the-list-of-dishonest-leaders-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Elections : आप ने राहुल गांधी को बेईमान नेताओं की सूची में डाला, कांग्रेस ने केजरीवाल को दी यह चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Elections : आप ने राहुल गांधी को बेईमान नेताओं की सूची में डाला, कांग्रेस ने केजरीवाल को दी यह चुनौती
Sun, 26 Jan 2025 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 05:55 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर ले लिया है। पार्टी ने राहुल को बेईमान नेताओं की सूची में रखा है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सियासी गरमी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर ले लिया है। पार्टी ने राहुल को बेईमान नेताओं की सूची में रखा है।
विज्ञापन
आप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका पोस्टर भी साझा किया है। इसके बाद, इंडिया गठबंधन के दोनों घटक दलों के बीच तनाव और बढ़ गया है। पोस्टर में राहुल के साथ ही कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित व अजय माकन को भी बेईमान बताया गया है।
विज्ञापन
इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेताओं के नाम भी हैं। पोस्टर में कहा गया है, केजरीवाल की ईमानदारी सभी बेईमान लोगों पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस ने आप पर पलटवार करते हुए केजरीवाल को विपक्षी गठबंधन से अलग होने की चुनौती दी। कालकाजी से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा, केजरीवाल में हिम्मत है तो उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि वह इंडिया गठबंधन छोड़ रहे हैं।
कांग्रेस 100 सांसदों के साथ मजबूती से खड़ी है और केजरीवाल वही हैं, जिन्होंने भाजपा को सभी सात सीटें दीं। वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आप को भाजपा की बी टीम बताया।
दिल्ली के सभी इलाकों की सीवर लाइन दुरुस्त करेंगे
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को भरोसा दिया है कि अगले पांच साल में सभी इलाकों की सीवर लाइन दुरुस्त की जाएगी। दस साल में नए सीवर के लिए बहुत काम किए हैं। आगे भी इस दिशा में तेजी करेंगे।