फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election Will AAP score a fourth victory in Greater Kailash or wait of Congress and BJP end?

Delhi Election: ग्रेटर कैलाश में AAP लगाएगी जीत का चौका या खत्म होगा कांग्रेस-भाजपा का इंतजार, पढ़ें रिपोर्ट

Tue, 17 Dec 2024 09:18 AM IST
अनुज कुमार आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 09:18 AM IST
सार

दिल्ली के पॉश इलाकों में शामिल ग्रेटर कैलाश में एक बार फिर तीनों पार्टियां के बीच कड़ा मुकाबला होगा। इस सीट पर वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा से प्रो. वीके मल्होत्रा को जीत मिली थी।

विज्ञापन
delhi election Will AAP score a fourth victory in Greater Kailash or  wait of Congress and BJP end?
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर 2008 के चुनाव में भाजपा ने सबसे पहले जीत का परचम लहराया था। इसके बाद भाजपा के लिए सूखा रहा। 2013 से लगातार यह सीट आम आदमी पार्टी (आप) के खाते में रही है। सौरभ भारद्वाज 2025 विधान सभा चुनाव में चौका मारने की फिराक में मैदान में हैं।
विज्ञापन


दिलचस्प यह कि कांग्रेस का अभी तक इस सीट पर खाता नहीं खुला है। जबकि 2015 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी चुनावी मैदान में थीं। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में इस बार गर्वित सिंघवी को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा व कांग्रेस के बीच चुनावी दंगल शुरू हो गया है। आप ने चुनावी अखाड़े में अपने सभी उम्मीदवारों को उतार दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने कुछ पत्ते खोल दिए हैं। उधर, भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन


2013 के चुनाव में उनके पुत्र अजय कुमार मल्होत्रा को आप के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव जीतने के बाद भारद्वाज केजरीवाल सरकार में परिवहन से लेकर कैबिनेट मंत्री भी बने। इस बार ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन कब जीता
वर्ष  नाम   पार्टी
2008  प्रो. वीके मल्होत्रा    (भाजपा)
2013  सौरभ भारद्वाज     (आप)
2015  सौरभ भारद्वाज     (आप)
2020  सौरभ भारद्वाज     (आप)

ग्रेटर कैलाश के मुद्दे
जीके-1 एम-ब्लॉक व जीके-2 एम-ब्लॉक में पार्किंग की गंभीर समस्या है। सुबह-शाम लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। सावित्री नगर गांव में सीवर की समस्या है।


विधानसभा के प्रमुख इलाके
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट दिल्ली की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। यहां बड़े बिजनेस सेंटर, शॉपिंग मॉल्स, कई कंपनियों के शोरूम और चर्चित शैक्षिक संस्थान मौजूद हैं। यहां चिराग गांव, शाहपुर जाट गांव सहित कई गांव हैं और पंजाबी बहुल इलाके भी हैं। इस विधानसभा में पंचशील एंक्लेव, पंचशील पार्क, पंचशील विहार, खिड़की एक्सटेंशन, जगदंबा कैंप, शेख सराय फेस-1, स्वामी नगर, ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 व पार्ट-2, सीआर पार्क, अलखनंदा कॉलोनी, डीडीए फ्लैट्स कालकाजी, कैलाश कॉलोनी, माउंट कैलाश, संत नगर कॉलोनी, बिंदुसार कैंप, कैलाश हिल्स आदि आती हैं। इस विधानसभा में ज्यादातर पॉश कॉलोनियां हैं। वहीं, कई जेजे कैंप भी हैं।

जीके-1 व जीके-2 में पार्किग की गंभीर समस्या है। इसका समाधान जरूरी है। लोगों के पास गाड़ियां हैं, लेकिन उन्हें खड़ी करने की जगह नहीं है।
-विवेक नौटियाल निवासी, शाहपुर
जाट गांव
चिराग दिल्ली गांव में दिल्ली सरकार की
ओर से बनाई गई डिस्पेंसरी से लोगों को काफी राहत मिली है। इनकी संख्या को बढ़ाया जाना चाहिए।    
-आकाश गौड़, निवासी, चिराग दिल्ली
इस क्षेत्र के लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। काफी हद तक समाधान तो हो गया है लेकिन पार्किग की समस्या का सामना नहीं हो रहा है।
-प्रमोद कौशिक, निवासी,जीके-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed