फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2020: 16 को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे केजरीवाल, मंत्रिमंडल में नहीं होंगे बदलाव

Wed, 12 Feb 2020 06:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Feb 2020 06:04 PM IST
खास बातें

आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के बाद आज सुबह  केजरीवाल के आवास पर सभी विधायकों की बैठक हुई, जिसमें उन्हें आप के विधायक दल का नेता चुना गया है। अब 16 फरवरी को रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण करेंगे। इस बार वह लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं मंत्रीमंडल में मनीष सिसोदिया, आतिशी, राघव चड्ढा जैसे नामों को शामिल करने की चर्चा चल रही है। यहां पढ़ें दिल्ली के चुनावी हलचल की सभी अपडेट्स-

विज्ञापन
Delhi Assembly Election Results 2020 Live Updates News in Hindi Arvind Kejriwal aap bjp congress
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

06:03 PM, 12-Feb-2020
अरविंद केजरीवाल की नई सरकार में सभी मंत्री पुराने ही रहेंगे। केजरीवाल का मानना है कि जिन मंत्रियों के काम की वजह से हम फिर से दिल्ली में सरकार बनाने में कामयाब रहे हैं उन्हीं लोगों को फिर मंत्री बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के विभागों का बंटवारा बाद में किया जाएगा।
05:01 PM, 12-Feb-2020

भाजपा विधायक ने केजरीवाल को कहा आतंकी

विश्वास नगर विधानसभा सीट से जीतने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओपी शर्मा ने केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के लिए 'आतंकवादी' सबसे सही शब्द है। केजरीवाल भ्रष्ट व्यक्ति हैं। उन्हें आतंकियों के साथ सहानुभूति है। वो देश में पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं और टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। 
 
विज्ञापन
04:54 PM, 12-Feb-2020

सिसोदिया की धन्यवाद यात्रा

पटपड़गंज से जीत हासिल करने के बाद मनीष सिसोदिया ने आज जवाहर मोहल्ला में धन्यवाद रोड शो कर लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने पिछले पांच साल में यहां रोड और सीवर बनवाए हैं। मैं आगे भी जनता के लिए काम करता रहूंगा।
04:50 PM, 12-Feb-2020

भाजपा विधायकों से मिले मनोज तिवारी

बुधवार शाम चार बजे के करीब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने भाजपा के आठों विजयी विधायकों से मुलाकात की। 
04:20 PM, 12-Feb-2020

मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपेक्षित जीत नहीं मिल पाने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की। फिलहाल भाजपा के लिए यह प्राथमिकता में नहीं है, इसलिए इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया और मनोज तिवारी को पद पर बने रहने के आदेश दिए गए हैं।
02:31 PM, 12-Feb-2020

अपने की बयान पर चाको की सफाई

शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस के पतन वाले बयान पर पीसी चाको ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे कहने का यह मतलब नहीं है कि हम शीला जी के कार्यकाल में हारे थे। इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। हम 2013, 2014, 2015 और 2017 में भी हारे हैं। मैं जानता हूं कि इन सबके पीछे कौन हैं। मेरे खिलाफ जानबूझकर यह किया जा रहा है। मैंने ये सब पहले भी देखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
02:09 PM, 12-Feb-2020

मनोज तिवारी से मिलेंगे भाजपा के आठों विधायक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी के आठ विधायक आज शाम दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात करेंगे।
 
02:07 PM, 12-Feb-2020

जीतने के बाद बोलीं आतिशी

कालकाजी विधानसभा सीट से विजयी आप प्रत्याशी आतिशी ने कहा कि यह जीत यह निश्चित रूप से आप द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों का सत्यापन है, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी या बिजली, किसी भी क्षेत्र में हो।
01:27 PM, 12-Feb-2020

दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल है आप कार्यकर्ता की हत्या

जब मनीष सिसोदिया से पीसी चाको और कैलाश विजयवर्गीय के बयानों पर सवाल पूछा तो वह नकार गए। वहीं जब उनसे आप कार्यकर्ता पर हमले के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि यह दिल्ली के कानून व्यवस्था की खामी है और इसे दुरुस्त करना होगा।
01:24 PM, 12-Feb-2020

सिसोदिया ने बताया- केजरीवाल बने विधायक दल के नेता

सिसोदिया ने बताया कि यह तय हो गया है कि अरविंद केजरीवाल विधायक दल के नेता होंगे। 16 फरवरी को वह शपथ लेंगे। आप सभी को आना है। सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। हम दिल्ली का शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल लेकर आगे जाएंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed