फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election BJP offered 15 crore to our MLAs says aap mp Sanjay Singh

'विधायकों को 15 करोड़ का ऑफर': संजय सिंह ने किया दावा, नतीजों से पहले केजरीवाल ने भी किया पोस्ट

Thu, 06 Feb 2025 05:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 05:28 PM IST
सार

दिल्ली में चुनाव परिणाम से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे विधायकों को ऑफर मिला है। वहीं केजरीवाल ने कहा कि हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं।

विज्ञापन
Delhi Election BJP offered 15 crore to our MLAs says aap mp Sanjay Singh
संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मतगणना से पहले सियासी पारा गर्म हो गया है। आप ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके उम्मीदवारों से संपर्क करने का दावा किया है। आप का आरोप है कि उसके सात प्रत्याशियों को 15-15 करोड़ रुपये लेकर भाजपा में शामिल होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि इस बार भी भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। ऐसे में आप को तोड़कर भाजपा सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। आप के सात उम्मीदवारों से भाजपा संपर्क कर 15-15 करोड़ रुपये लेकर पार्टी में शामिल करना चाह रही है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन





उन्होंने सभी उम्मीदवारों को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि भाजपा से जितनी भी कॉल आएं, उनकी रिकॉर्डिंग कर लें। अगर कोई मुलाकात कर पैसे का ऑफर देता है, तो हिडन कैमरे से वीडियो बना लें।

बता दें कि कुछ ऐसा ही दावा आप ने 2013 में किया था। उस समय पार्टी ने दिल्लीभर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर दावा किया था कि आप के उम्मीदवारों को 20-20 करोड़ रुपये देकर भाजपा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। आप संयोजक अरविं केजरीवाल ने 49 दिनों की सरकार चलाने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
 

Trending Videos

'भाजपा ने मानी हार'
संजय सिंह ने दावा किया कि मतगणना से पहले ही भाजपा ने हार मान ली है। पूरे देश की तरह भाजपा दिल्ली में भी विधायकों को तोड़कर सरकार बनाना चाहती है। 2013 के विधानसभा चुनाव के बाद शेर सिंह डागर ने आप के विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया था। उसके बाद कई बार प्रयास किए गए। कुछ नेता उसके सामने झुक गए। पंजाब में भी इन्होंने सांसद को भाजपा में शामिल किया। वहीं, दिल्ली में दो मंत्रियों को भाजपा में शामिल करवाया। भाजपा दिल्ली में सरकार गिराने का प्रयास कर सकती है।

दिल्ली में बीते बुधवार को मतदान के साथ ही चुनाव संपन्न हो गए। विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने दिल्ली के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए थे। एग्जिट पोल में 26 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी का अनुमान है। इस बार के सभी एग्जिट पोल में भाजपा को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर बढ़त बताई है।

एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत
सर्वे एजेंसियों की ओर से जारी किए गए 10 में से आठ एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिला है। वहीं दो में आप को बहुमत मिला है। चुनाव में तीसरे सबसे बड़े दल कांग्रेस को इस बार भी खास फायदा नहीं होता दिखा है। इस बार के एग्जिट पोल में कांग्रेस को शून्य से तीन सीटें ही दी गई हैं। नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली विधानसभा के लिए बुधवार को पिछले तीन चुनावों से कम 60.44 फीसदी मतदान हुआ था। मैट्रिज के सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा 35-40 सीट जीतकर सरकार बना सकती है। वहीं, आप को 32 से 37 और कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed