फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 AAP will form government for fourth time Sanjay Singh special conversation attack on BJP

Interview: 'वर्ल्ड क्लास स्कूल... फरिश्ते जैसी स्कीम और बिजली-पानी के बिल माफ'; खास बातचीत में बोले संजय सिंह

Tue, 14 Jan 2025 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Jan 2025 02:12 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने विशेष बातचीत में कहा कि दिल्ली में दस साल में ढेरों काम किए हैं। आप चौथी बार सरकार बनाएगी। इस दौरान संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला किया।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 AAP will form government for fourth time Sanjay Singh special conversation attack on BJP
Sanjay Singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह का मानना है कि बीते चुनावों की तरह इस बार भी उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। सीटों की संख्या 60 से ऊपर होंगी। संजय सिंह यह दावा दिल्ली सरकार के बीते दस वर्षों के काम के आधार पर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आप अपने काम की राजनीति के सहारे चौथी बार दिल्ली की सत्ता काबिज होगी। अमर उजाला से विशेष बातचीत में संजय सिंह ने बताया कि दिल्ली चुनाव के एलान से बहुत पहले आप ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। पिछले छह महीनों से हम लोगों को अपने वह काम भी बता रहे हैं, जिसे दस वर्षों में किए हैं।
विज्ञापन


भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में आप ने बहुत से उतार-चढ़ाव झेले हैं। यह वक्त बड़ा मुश्किल भरा रहा है। आप को खत्म करने के लिए पूरे शीर्ष नेतृत्व को जेल तक में डाल दिया गया है, लेकिन किसी के घर से कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन




शायराना अंदाज में संजय सिंह ने कहा कि सुर्ख-रु होता है इंसां ठोकरें खाने के बाद, रंग लाती है हिना पत्थर पे पिस जाने के बाद। मतदाता सूची से वोट काटने के अपने आरोपों पर संजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा ने इस तरह का सफल प्रयोग महाराष्ट्र व हरियाणा में किया था। अब यही काम यह लोग दिल्ली में करना चाहते हैं। आप यहां किसी भी कीमत पर दिल्ली के आम मतदाताओं से नाइंसाफी नहीं होने देगी।

दस साल में किए ढेरों काम
संजय सिंह ने कहा कि आप की सरकार ने बीते दस साल में दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाए, फरिश्ते जैसी स्कीम लागू की, बिजली व पानी के बिल माफ किए। इतने काम के बाद भी दिल्ली सरकार मुनाफे में रही है। अब महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना, पुजारी सम्मान योजना जैसी घोषणाएं की गई हैं, सरकार बनने के बाद उस पर पॉलिसी बनेगी और उसे लागू किया जाएगा। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल इन गारंटियों को पूरा करेंगे।

फ्रीबीज पर संजय सिंह का स्पष्टीकरण
इस बार का चुनाव फ्रीबीज पर लड़े जाने के सवाल पर संजय सिंह ने बताया कि इससे किसी को लग सकता है कि यह मुफ्त की सेवाएं हैं। लेकिन आप जो कर रही है, वह आज इंसान की बुनियादी जरूरत है। उनकी सरकार लोगों को पैरों पर खड़ा होने के लिए सक्षम बना रही है। दिल्ली का एक तबका ऐसा भी है, जिसकी बिजली व पानी के बिल देते-देते कमर टूट जाती है। उनके लिए आप जो कर रही है, वह बड़ी राहत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed