{"_id":"676e10796ddaf35ae0073d03","slug":"delhi-election-aap-could-not-win-in-vishwas-nagar-assembly-constituency-bjp-congress-scored-a-hat-trick-2024-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election: इस सीट पर आप नहीं खोल पाई खाता... भाजपा-कांग्रेस ने लगाई हैट्रिक; अब तक सीट का सियासी सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election: इस सीट पर आप नहीं खोल पाई खाता... भाजपा-कांग्रेस ने लगाई हैट्रिक; अब तक सीट का सियासी सफर
Fri, 27 Dec 2024 09:19 AM IST
शाहरुख खान
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 27 Dec 2024 09:19 AM IST
सार
दिल्ली की इस पर आप खाता नहीं खोल पाई है। भाजपा-कांग्रेस ने हैट्रिक लगाई है। सीट पर चार बार भाजपा के विधायक और तीन बार जीत कांग्रेस के हाथ आई।
विज्ञापन
Delhi Election
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस इस सीट पर हैट्रिक लगा चुकी हैं। इस सीट पर पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस को जीत मिली। कांग्रेस विधायक लगातार तीन बार जीते।
वर्ष 2013 में इस सीट को भाजपा ने जीता और अभी तक यहां उसका कब्जा है। इस वक्त भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा विधायक हैं। वर्ष 1993 में विश्वास नगर विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। क्षेत्र की बसावट मिली-जुली है। क्षेत्र में पॉश इलाके भी हैं।
यहां कड़कड़डूमा, गाजीपुर और हसनपुर गांव भी हैं। न्यू संजय अमर कॉलोनी, आर्य नगर, हरिजन बस्ती, गीतांजलि अपार्टमेंट सहित बड़ी संख्या में जेजे कलस्टर हैं। जागृति एन्क्लेव, सैनी एन्क्लेव, पुष्पांजलि, बाहुबली एन्क्लेव, राम विहार सहित बड़ी संख्या में अनधिकृत कॉलोनियां हैं।
विज्ञापन
साल 2008 में हुए परिसीमन के दौरान विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से गोकुलपुरी, चौहान बांगड़ सहित कुछ क्षेत्रों को हटाया गया। वहीं, परिसीमन के दौरान लाहौरी गेट व द्रव्यवती कॉलोनियों सहित कुछ क्षेत्र इसमें शामिल किए गए। यहां 1993 में पहली बार भाजपा के मदन लाल गाबा ने जीत दर्ज की।

इसके बाद कांग्रेस की टिकट पर नसीब सिंह विधायक बने। 2013 में भाजपा के ओमप्रकाश शर्मा नसीब सिंह को हराकर क्षेत्र के विधायक बने और अभी तक विधायक हैं। इस सीट पर हुए चुनाव में चार बार उम्मीदवार ने 50 फीसदी से अधिक वोट के साथ चुनाव जीता।
दो-दो वार्ड पर भाजपा आप का कब्जा
यहां निगम के चार वार्ड हैं। मौजूदा समय में दो-दो वार्डों पर भाजपा और आप का कब्जा है। इन वार्ड में से आईपी एक्सटेंशन वार्ड में आप की रचना सेठी, विश्वास नगर वार्ड में आप की ज्योति रानी, आनंद विहार वार्ड से भाजपा की डॉ. मोनिका पंत और प्रीत विहार वार्ड से भाजपा के रमेश कुमार पार्षद चुनकर आए।

अब तक सीट का सियासी सफर
| वर्ष | जीते (पार्टी) | हारे (पार्टी) |
| 1993 | मदन लाल गाबा (भाजपा) | अभिजीत सिंह गुलाटी (कांग्रेस) |
| 1998 | नसीब सिंह (कांग्रेस) | डॉ. वेद व्यास महाजन (भाजपा) |
| 2003 | नसीब सिंह (कांग्रेस) | मदन लाल गाबा (भाजपा) |
| 2008 | नसीब सिंह (कांग्रेस) | ओम प्रकाश शर्मा (भाजपा) |
| 2013 | ओम प्रकाश शर्मा (भाजपा) | नसीब सिंह (कांग्रेस) |
| 2015 | ओम प्रकाश शर्मा (भाजपा) | डॉ. अतुल गुप्ता (आप) |
| 2020 | ओम प्रकाश शर्मा (भाजपा) | दीपक सिंगला (आप) |
आर्य नगर सहित क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या है। लोग पेयजल के लिए बाजार पर निर्भर हो रहे हैं। कई बार गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस काम नहीं हुआ है।- अभिषेक
कड़कड़डूमा सहित आसपास के क्षेत्र में साफ- सफाई को लेकर बहुत परेशानी है। कई बार निगम में शिकायत की, लेकिन कोई समय पर नहीं आता। सफाई न होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है।- भगत सिंह
कड़कड़डूमा सहित आसपास के क्षेत्र में साफ- सफाई को लेकर बहुत परेशानी है। कई बार निगम में शिकायत की, लेकिन कोई समय पर नहीं आता। सफाई न होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है।- भगत सिंह
हसनपुर सहित आसपास के क्षेत्र में बने पार्क में असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। यहां पर उचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। प्रशासन ने कई बार पार्क में लाइट लगाने का दावा किया, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।- विनोद पंडित
प्रीत विहार, सूरजमल सहित आसपास के बाजारों में सीसीटीवी कैमरों का अभाव है। अक्सर यहां चोरी की घटनाएं होती हैं। यदि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे तो ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सकती है।- ललन
प्रीत विहार, सूरजमल सहित आसपास के बाजारों में सीसीटीवी कैमरों का अभाव है। अक्सर यहां चोरी की घटनाएं होती हैं। यदि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे तो ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सकती है।- ललन