फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Sachin Pilot addressed election public meeting

Delhi Election 2025: सचिन पायलट ने 10 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनाने का किया दावा, शीला दीक्षित को किया याद

Fri, 24 Jan 2025 10:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 10:33 PM IST
सार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दिल्ली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और शीला दीक्षित के कार्यकाल का जिक्र किया। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Sachin Pilot addressed election public meeting
कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और दिल्ली की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा और आप ने लाखों रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन इन मुद्दों पर बात करने से दोनों पार्टियां भाग रही हैं। ऐसे में दिल्ली में कांग्रेस की वापसी तय है।

विज्ञापन

भाजपा और आप सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप: सचिन पायलट
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के दलित समाज, विशेषकर सफाई कर्मचारियों को धोखा दिया। उन्होंने दलितों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। केवल वादे और निजीकरण की राजनीति की। अब दलित समाज से वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार उनके पास नहीं है। उन्होंने भाजपा और आप सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि शराब घोटाले से लेकर शीश महल तक दोनों सरकारें केवल सत्ता के खेल में जुटी रहीं। वर्ष 2013-14 से जनता को धोखा देने का सिलसिला जारी है, जिससे दिल्ली की हालत बदतर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीला दीक्षित के कार्यकाल को विश्व स्तर पर सराहा: सचिन पायलट
उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के कार्यकाल में दिल्ली को विश्व स्तर पर सराहा गया था। बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और इन्फ्रास्ट्रक्चर में दिल्ली आगे थी। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस तुरंत प्यारी दीदी योजना लागू करेगी, जिससे हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। 

वहीं, जीवन रक्षा योजना के तहत हर दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। युवा उड़ान योजना में शिक्षित युवाओं को पहली नौकरी के साथ 8500 रुपये प्रतिमाह अप्रेंटिसशिप भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई मुक्ति योजना के तहत 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर, हर महीने राशन किट और 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed