फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Ramesh Bidhuri asked CM Atishi a question on Afzal Guru in Delhi elections updates

दिल्ली चुनाव में 'अफजल गुरू' की एंट्री: विक्टिम कार्ड खेलना बंद करें आतिशी, रमेश बिधूड़ी ने फिर पूछा सवाल

Tue, 07 Jan 2025 12:07 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 12:07 PM IST
सार

कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री आतिशी को घेरा है। उन्होंने कहा कि आप विक्टिम कार्ड खेलना बंद करे। अफजल गुरू को लेकर अपना रूख पहले साफ करें।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Ramesh Bidhuri asked CM Atishi a question on Afzal Guru in Delhi elections updates
रमेश बिधूड़ी और सीएम आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कालकाजी सीट से भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी की ओर से मुख्यमंत्री आतिशी के पिता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री आतिशी को घेरा है। उन्होंने कहा कि आप विक्टिम कार्ड खेलना बंद करे। अफजल गुरू को लेकर अपना रूख पहले साफ करें। इस मामले पर पहले ही आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा को महिला विरोधी करार दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव की तारीखों से पहले आज कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि जल्द ही दिल्ली की जनता आप-दा को सत्ता से बाहर भेजने वाली है। आप विक्टिम कार्ड का इस्तेमाल कर रही है। जबकि वह जानते हैं कि उनका पर्दाफाश होने वाला है। मुख्यमंत्री मगरमच्छ के आंसू बहा रही हैं। लेकिन उन्हें पहले साफ करना चाहिए कि क्या वह अपने पिता के अफजल गुरू पर दिए गए बयान का समर्थन करती हैं। 
विज्ञापन

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि "रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी और आतिशी के बारे में जो कहा, वह पूरी तरह अस्वीकार्य और निंदनीय है। वह पहले ही कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। अब मैं सीएम आतिशी के साथ सीधे टकराव में हूं। जब मैं विधायक थी, तब एक भाजपा विधायक ने मेरे खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, लेकिन मैं रोई नहीं। मुझे अपनी शक्तियों का पता था और मैंने उसका इस्तेमाल करके उनसे बदला लिया और सुनिश्चित किया कि वह पूरे एक साल के लिए निलंबित रहें। वह एक निर्वाचित विधायक हैं और जब अरविंद केजरीवाल ने उन्हें टीसीएम (अस्थायी सीएम) कहा, तो वह अपमानित महसूस करने लगीं और रो पड़ीं। अरविंद केजरीवाल ने भी रमेश बिधूड़ी की तरह उनका अपमान किया है।
Trending Videos

रमेश बिधूड़ी की अभद्र टिप्पणी से भावुक हुईं थी सीएम आतिशी
आप का आरोप है कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। भाजपा नेता के इस टिप्पणी विवाद के बाद सोमवार को आतिशी भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री के भावुक होने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ढांढस बंधाया। एनएसयूआई ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। 

बिधूड़ी का बयान आपत्तिजनक, महिलाएं देंगी जवाब: आतिशी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के बयान को मुख्यमंत्री आतिशी ने आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला विरोधी पार्टी है। दिल्ली के चुनाव में महिलाएं उसे करार जवाब देंगी। बिधूड़ी की यह टिप्पणी दिखाती है कि भाजपा की महिलाओं के प्रति क्या मानसिकता है। जिस भाजपा के हाथ में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसने महिला विरोधी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सभी राजनीति दलों को ऐसी टिप्पणी के खिलाफ खड़े होने और महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की जरूरत है। ब्यूरो

बिधूड़ी का बयान नारी जाति का अपमान : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव और प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने रमेश बिधूड़ी के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बिधूड़ी की ओर से प्रियंका गांधी के संदर्भ में अभद्र व अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है। प्रियंका नारी सशक्तीकरण की मुखर आवाज हैं, लेकिन इस प्रकार की टिप्पणी केवल उनका ही नहीं, बल्कि समूची नारी जाति का अपमान है। भाजपा बिधूड़ी से सार्वजनिक माफी मंगवाए। महिलाओं के आत्मसम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए यह कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने बिधूड़ी के इस कृत्य पर कठोर कार्रवाई की भी मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी नेता ऐसी अमर्यादित भाषा का उपयोग करने से बचे। ब्यूरो

नेताओं को मुख्यमंत्री के माता-पिता पर व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए-प्रवीण शंकर कपूर
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि सभी राजनीतिक नेताओं को व्यक्तिगत, लिंग संबंधित, उनके परिवार पर टिप्पणियों से बचना चाहिए। खासकर दिल्ली की मुख्यमंत्री के परिवार के खिलाफ। लेकिन पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी से माफी मांगने की बात करते समय आतिशी को खुद इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए। एक व्यक्ति या बुजुर्ग के रूप में हम सभी आतिशी के पिता का सम्मान करते हैं। हालांकि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं, लिहाजा दिल्ली के लोग जानना चाहते हैं कि वह एक बार सबके सामने आकर वह अपने पिता के उस बयान को बताए। जिसमें उन्होंने आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में थे। उनके इस कृत्य को भी सही ठहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed