फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Hot Seats new delhi jangpura kalkaji patpatganj assembly with candidate name

Delhi Election Hot Seats: नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा तो आतिशी के सामने अलका लांबा, इनके बीच है कड़ा मुकाबला

Sat, 04 Jan 2025 04:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 04:02 PM IST
सार

Delhi Election Hot Seats: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द ही होने वाली है। चुनावी माहौल के बीच शनिवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Hot Seats new delhi jangpura kalkaji patpatganj assembly with candidate name
दिल्ली की हॉट सीट का गणित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद अब कुछ सीटों के गणित को और आसानी से समझा जा सकता है। भाजपा की पहली सूची में 29 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुईं थी कि आखिर नईदिल्ली से अरविंद केजरीवाल के सामने वह किस प्रत्याशी को मौका देगी। भाजपा ने प्रवेश वर्मा पर भरोसा जताया है। कांग्रेस पहले ही इस सीट से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतार चुकी है।

विज्ञापन

Delhi Election 2025 Hot Seats new delhi jangpura kalkaji patpatganj assembly with candidate name
अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

सीट: नई दिल्ली
पिछली बार कौन जीता: अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबला:
आप: अरविंद केजरीवाल
भाजपा: प्रवेश वर्मा    
कांग्रेस: संदीप दीक्षित

लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस समय यह सीट केजरीवाल के पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Election 2025 Hot Seats new delhi jangpura kalkaji patpatganj assembly with candidate name
सीएम आतिशी और कांग्रेस नेता अलका लांबा - फोटो : अमर उजाला

सीट: कालकाजी
पिछली बार कौन जीता: आतिशी, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबला:
आप: आतिशी
भाजपा: रमेश बिधूड़ी
कांग्रेस: अलका लांबा


इस बार के विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट पर हॉट सीट बन चुकी है, क्योंकि यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी विधायक हैं। यहां पर प्रसिद्ध देवी काली मां का मंदिर है। 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीती थीं, उन्हें करीब 55,897 वोट मिले थे। इस बार उनके सामने कांग्रेस से अलका लांबा और भाजपा से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में है। राजनीतिक विशेषज्ञाें का मानना है कि मुकाबला रोचक होने वाला है।
विज्ञापन

Delhi Election 2025 Hot Seats new delhi jangpura kalkaji patpatganj assembly with candidate name
मनीष सिसोदिया - फोटो : X/AAP

सीट: जंगपुरा सीट
पिछली बार कौन जीता: प्रवीण कुमार, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबला:
आप: मनीष सिसोदिया
भाजपा: तरविंदर सिंह मारवाह
कांग्रेस: फरहद सूरी

इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट पर चर्चा में है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार है वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी। 

Delhi Election 2025 Hot Seats new delhi jangpura kalkaji patpatganj assembly with candidate name
अवध ओझा और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

पटपड़गंज सीट
पिछली बार कौन जीता: मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी
इस बार किसके बीच मुकाबला:
आप: अवध ओझा
भाजपा: रविंदर सिंह नेगी
कांग्रेस: अनिल कुमार

इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा बदलाव पटपड़गंज विधानसभा सीट पर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी ने यहां से शिक्षिक अवध ओझा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि इससे पहले यहां से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया यहां से चुनाव लड़ते रहे हैं। 

Delhi Election 2025 Hot Seats new delhi jangpura kalkaji patpatganj assembly with candidate name
अरविंदर सिंह लवली - फोटो : एएनआई

गांधी नगर सीट 
आपः नवीन चौधरी
भाजपाः सरदार अरविंदर सिंह लवली
कांग्रेसः अभी एलान नहीं किया

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर बात गांधी नगर सीट की करें तो यहां लड़ाई काफी दिलचस्प है। इस बार बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को मैदान में उतारा है। एक दौर में यह सीट कांग्रेस की गढ़ मानी जाती थी। वहीं आप ने यहां से नवीन चौधरी को टिकट दिया है। फिलहाल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का एलान इस सीट पर नहीं किया है। इस सीट को दिल्ली की हाईप्रोफाइल सीट माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed