फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election 2025 Congress had won only once in 1998 AAP fielded sitting MLA again

Delhi Election: इस सीट पर आप के विधायक को टक्कर देंगे भाजपा के ये बड़े नेता; 1993 से अब तक यहां का सियासी सफर

Sat, 04 Jan 2025 03:57 PM IST
शाहरुख खान सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली
सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Jan 2025 03:57 PM IST
सार

दिल्ली की इस सीट पर भाजपा ने अपने बड़े नेता को टिकट दिया है। जबकि आप ने अपने मौजूदा विधायक को ही मैदान में उतारा है। लगातार तीन बार से आप के विधायक ही यहां जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस को बस एक बार 1998 में जीत मिली थी।

विज्ञापन
delhi election 2025 Congress had won only once in 1998 AAP fielded sitting MLA again
Delhi Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करोल बाग विधानसभा सीट पर वर्ष 2003 से 2013 तक भाजपा का कब्जा रहा। इससे पहले वर्ष 1998 में यह सीट कांग्रेस के पास थी। यहां वर्ष 2013 से लेकर अब तक आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि हैं।
विज्ञापन


आप ने फिर से विशेष रवि को ही उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने दुष्यंत कुमार गौतम को टिकट दिया है। दुष्यंत कुमार गौतम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन


यहां मोबाइल, टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों के लिए मशहूर गफ्फार मार्केट है। वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान यह इलाका चर्चा में रहा था। करोलबाग में जल बोर्ड मुख्यालय, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दो सरकारी अस्पताल व दो सरकारी कॉलेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा होटलगंज नाम से मशहूर पहाड़गंज भी आता है, जहां दिल्ली आने वाले हजारों देसी-विदेशी सैलानी ठहरते हैं। यहां पर बापा नगर, देव नगर, टैंक रोड, जगजीवन निवास, कृष्ण नगर, रैगरपुरा, संत नगर, प्यारे लाल रोड, रामजस रोड, सराय रोहिल्ला, रोहतक रोड, तिबिया कॉलेज, मानक पुरा, डोरीवालान, फैज रोड, मोतिया खान, आराम बाग, बीडनपुरा आदि प्रमुख स्थान हैं।

पिछले चुनाव में मतदाता
2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान यहां कुल 1,08,339 वोटर थे। यहां 59584 पुरुष व 48755 महिला मतदाता थे।

सड़कों की हालत बेहद खराब है। बारिश में पानी सड़कों पर बने गड्ढों में भर जाता हॅै। इससे दोपहिया सवार दुर्घटना का शिकार होते हैं। वर्षो से क्षेत्र की हालत ऐसी ही है। बीच-बीच में गड्ढों में मलबा डाल दिया जाता है।  -दिनेश कुमार
 

क्षेत्र में पानी की सप्लाई बेहद गंदी है। पानी आने का कोई निर्धारित समय नहीं है, जो पानी आता वह पीने लायक नहीं होता। बदबू आती है। इसे लेकर कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। लोग काफी परेशान है। -रानी, स्थानीय निवासी
 

सब्जी मंडी में साफ सफाई नहीं होती है। अतिक्रमण के कारण पूरे बाजार में वाहनों के निकलने के लिए जगह नहीं बचती। इससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।  -नूपुर बडोलिया

1993 से अब तक सीट का सियासी सफर
वर्ष   जीते (पार्टी)      हारे (पार्टी)
1993   एसपी रातावाल (भाजपा)     सुन्दरवती नवल प्रभाकर (कांग्रेस)
1998   मोती लाल (कांग्रेस)      एसपी रातावाल (भाजपा)
2003   एसपी रातावाल (भाजपा)     दुर्गेश मोहनपुरिया (कांग्रेस)
2008   एसपी रातावाल (भाजपा)     मदन खोरवाल (कांग्रेस)
2013   विशेष रवि (आप)     एसपी रातावाल (भाजपा)
2015 विशेष रवि (आप) योगेंद्र चंदोलिया (भाजपा)
2020 विशेष रवि (आप) योगेंद्र चंदोलिया (भाजपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed