फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 BJP releases first list of candidates Parvesh Verma to contest against Arvind Kejriwal

BJP first List: केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा... आतिशी को टक्कर देंगे बिधूड़ी; देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Sat, 04 Jan 2025 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Jan 2025 01:29 PM IST
सार

दिल्ली चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में परवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारा गया है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 BJP releases first list of candidates Parvesh Verma to contest against Arvind Kejriwal
BJP first List - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से उतारा है। प्रवेश वर्मा आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत चुनाव लड़ेंगे। वहीं करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


पटपड़गंज सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा के सामने रवींद्र सिंह नेगी होंगे। भाजपा ने आरके पुरम सीट से अनिल शर्मा, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर सीट से खुशीराम चुनार मैदान में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरपुर सीट से नारायण दत्त शर्मा, विश्वास नगर से ओम प्रकाश वर्मा, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को टिकट दिया गया है। 

आतिशी के खिलाफ अल्का लांबा लड़ेंगी चुनाव
कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधुड़ी को उतारा है। मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अल्का लांबा को कालकाजी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अल्का वर्ष 2013 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गईं थीं और वर्ष 2015 में चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं थीं, लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया। पिछली बार वे कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गईं थीं। बता दें कि अब तक कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। इससे पहले दो सूची जारी कर 47 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। 

कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, भाजपा ने सरदार तरविंदर सिंह मारवाह को मैदान में उतारा है। 

 
क्रमांक विधानसभा का नंबर एवं नाम उम्मीदवार का नाम
1 4 आदर्श नगर राज कुमार भाटिया
2 5 बवाना दीपक चौधरी
3 6 रोहिणी कुलवंत राणा
4 11 नांगलोई जाट मनोज शौकीन
5 12 मंगोलपुरी (अजा) राजकुमार चौहान
6 13 रोहिणी विजयेंद्र गुप्ता
7 15 शालीमार बाग रेखा गुप्ता
8 18 मॉडल टाउन अशोक गोयल
9 23 करोल बाग (अजा) दुष्यंत कुमार गौतम
10 24 पटेल नगर (अजा) राज कुमार आनंद
11 27 राजौरी गार्डन सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
12 30 जनकपुरी आशीष सूद
13 36 बिजवासन कैलाश गहलोत
14 40 नई दिल्ली प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
15 41 जंगपुरा सरदार तरविंदर सिंह मारवाह
16 43 मालवीय नगर सतीश उपाध्याय
17 44 आर.के. पुरम अनिल शर्मा
18 45 महरौली गजेंद्र यादव
19 46 छत्तरपुर करतार सिंह तंवर
20 48 अंबेडकर नगर (अजा) खुशीराम चुनार
21 51 कालकाजी रमेश बिधुड़ी
22 53 बदरपुर नारायण दत्त शर्मा
23 57 पटपड़गंज रविंदर सिंह नेगी
24 59 विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा
25 60 कृष्णा नगर डॉ. अनिल गोयल
26 61 गांधी नगर सरदार अरविंदर सिंह लवली
27 63 सीमापुरी (अजा) कुमारी रिंकू
28 64 रोहतास नगर जितेंद्र महाजन
29 66 घोंडा अजय महावर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed