फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Arvind Kejriwal targets PM Modi

Delhi Election: 'आप को गाली दें, लेकिन दिल्ली के विकास की बात भी करें', PM मोदी पर केजरीवाल ने साधा निशाना

Sun, 05 Jan 2025 08:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 Jan 2025 08:26 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली आधा राज्य है। प्रधानमंत्री हर चुनाव में आते हैं और हर चुनाव के अंदर झूठे वादे करके जाते हैं। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Arvind Kejriwal targets PM Modi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम ने 38 मिनट के भाषण में 29 मिनट दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गाली दी है। केजरीवाल के मुताबिक, पीएम के भाषण से देश के लोग एक विजन की उम्मीद करते हैं, लेकिन उनको इस बार भी निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

 

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली आधा राज्य है। प्रधानमंत्री हर चुनाव में आते हैं और हर चुनाव के अंदर झूठे वादे करके जाते हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री अगली बार आकर भाषण दें तो बेशक आप को 25 मिनट गाली दे दें, लेकिन अगले चार मिनट दिल्ली के विकास पर बात करें। इससे दिल्लीवालों का भला होगा। केजरीवाल ने पीएम से पुराने वायदे पूरे करने की अपील की है।

विज्ञापन

 

केजरीवाल ने कहा कि 20 सूत्रीय कार्यक्रम में और धारा 74(4) के तहत दिल्ली के कई किसानों को दिल्ली देहात के अंदर जमीनें दी गई थीं। उन्हें उन जमीनों का मालिकाना हक आज तक नहीं दिया गया। जितने किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाता है, उन्हें कानूनन वैकल्पिक प्लॉट्स दिए जाने होते हैं। डीडीए ने पिछले 50 सालों में किसी को वैकल्पिक प्लॉट्स नहीं दिए। पीएम ने 2020 में उन्हें वैकल्पिक प्लॉट्स देने का भी वादा किया था। प्रधानमंत्री ने लाल डोरा के विस्तार का भी वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed