फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Arvind Kejriwal launched new campaign AAP bachat patra

Delhi Election 2025: आप का 'बचत पत्र' कैंपेन लॉन्च, 'दिल्लीवालों हर महीने बचेंगे 35 हजार'; जानें कैसे

Fri, 31 Jan 2025 07:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 07:05 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक नया कैंपेन ‘आप’ का ‘बचत पत्र’ लॉन्च किया है। केजरीवाल ने कहा कि अगर आप सरकार बनेगी तो महिला सम्मान, संजीवनी योजना और छात्रों की बस फ्री व मेट्रो में 50 फीसदी की छूट से 10 हजार रुपये और बचेंगे। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Arvind Kejriwal launched new campaign AAP bachat patra
आप का 'बचत पत्र' कैंपेन लॉन्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक नया कैंपेन ‘आप’ का ‘बचत पत्र’ लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि आप का बचत पत्र का मतलब हर महीने 25 हजार रुपये की सीधी बचत है। आप आएगी तो यह बचत दिल्ली के हर परिवार की होगी और अगर भाजपा आई तो ये सब बंद हो जाएगा।

विज्ञापन

आगे कहा कि महिलाओं को 2100 रुपये महीना देने, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज कराने और छात्रों की बस यात्रा मुफ्त और मेट्रो के किराए में 50 फीसदी की छूट देने का भी एलान किया है। इससे हर परिवार को करीब 10 हजार रुपये की और बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को देश का बजट आ रहा है और सबकी निगाहें उस पर टिकी हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर बजट महंगाई लेकर ही आता है। ऐसे में लोगों के लिए यह देखना जरूरी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार से उनके बजट पर कितना असर पड़ रहा है। आप दिल्ली में बहुत सारी सुविधाएं दे रही है। मिडिल क्लास और गरीब तबके को जो सुविधाएं मिल रही है, उससे हर परिवार का हर महीने लगभग 25 हजार रुपये महीने का फायदा हो रहा है। साथ ही, जिन नई सुविधाओं की घोषणा की गई है, आने वाले समय में उससे हर महीने लगभग 10 हजार रुपये का और फायदा होगा।

विज्ञापन

घर-घर जाकर ‘बचत पत्र’ भरवाएंगे कार्यकर्ता- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि इस कैंपेन से घर-घर जाकर लोगों से बचत पत्र भरवाएंगे। उस घर को आम आदमी पार्टी की योजनाओं से कितना फायदा होगा, यह उनके परिवार के साथ पार्टी कार्यकर्ता बैठकर भरवाएंगे। और लोग खुद देखेंगे कि आम आदमी पार्टी की मौजूदा योजनाओं से क्या फायदा हो रहा है और आने वाली योजनाओं से क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि लोग जो टैक्स देते हैं, वो सारा पैसा जनता पर खर्च कर रही है। हम लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल, अस्पताल बनाते हैं। बिजली फ्री करते हैं। सड़कें बनाते हैं। दिल्ली मेट्रो बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed