फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Arvind Kejriwal attacked Election Commission, asked Rajiv Kumar to contest elections

Delhi Election 2025: 'राजीव कुमार को राजनीति करनी है तो चुनाव लड़ लें', मुख्य चुनाव आयुक्त पर ही बरसे केजरीवाल

Thu, 30 Jan 2025 02:33 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 30 Jan 2025 02:33 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सियासी लड़ाई यमुना के पानी पर आ गई है। भाजपा और आप के बीच इस मुद्दे को लेकर घमासान जारी है। इस बीच केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। उन्हें राजनीति करनी है, तो चुनाव लड़ लें।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Arvind Kejriwal attacked Election Commission, asked Rajiv Kumar to contest elections
अरविंद केजरीवाल और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरविंद केजरीवाल ने यमुना जल विवाद को लेकर गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर बड़ा हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है। राजीव कुमार को रिटायरमेंट पोस्ट चाहिए। इतिहास में कभी इलेक्शन कमिशन का कबाड़ा नहीं हुआ। मुझे पता है कि ये जेल में डाल देंगे। राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। उन्हें राजनीति करनी है, तो चुनाव लड़ लें।

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली में पीने का पानी यमुना के जरिए आता है। ये कच्चा पानी होता है। इसे ट्रीट करते हैं। पिछले कुछ दिनों से जहरीला पानी आता है। इसमें अमोनिया 7 पीपीएम तक पहुंच गया, जो सेहत के लिए खतरनाक है। ये कई ऑर्गन को डैमेज कर सकता है। इससे मौत भी हो सकती है। ये मुद्दा कुछ दिन पहले उठाया। हम बेबस थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, 'पहले भी अमोनिया बढ़ने लगा। आतिशी ने नायब सैनी को फोन किया। उनसे अनुरोध किया कि अमोनिया का लेवल बढ़ रहा है, इसे कम करवाइए। ये जान को जोखिम पहुंचा सकता है। यदि अमोनिया लेवल 1 पीपीएम से ज्यादा हो जाए, तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करना पड़ता है। नायब सैनी 3 बार फोन पर आए, कुछ करने को कहा. फिर आतिशी का फोन अटैंड करना बंद कर दिया। जब अमोनिया लेवल 7 पीपीएम तक आ गया, तब आतिशी ने इजहार किया कि दिल्ली में यमुना के जरिए जहर (हाई अमोनिया) भेजा जा रहा है। यदि WTP में पानी चला गया, तो खतरनाक हो सकता है। यदि अमोनिया के पानी में क्लोरेजन हो जाए, तो इससे डेडली कुछ नहीं।' 

विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा, 'हम राजनीति नहीं करना चाहते थे। बड़े मजे की बात है कि जब से अमोनिया का विषय उठाया, तब से घट गया। अब 3 पीपीएम तक आ गया। यानी कौन कर रहा था। अब केस की धमकी दे रहे हैं, जो मर्जी, वो करें, दिल्ली के लोगों को जहरीला पानी भेजकर हेल्थ और जिंदगी को नुकसान पहुंचा सकता है। मुझे जेल में डाल दो, अभी जेल से आ रहा हूं. जब तक जिंदा हूं, दिल्ली के लोगों को जहरीला पानी नहीं पिलाऊंगा। इनकी धमकी से डरने वाला नहीं हूं। किसी से नोटिस और चिट्ठी दिलवा रहे हैं। इन्हें नोटिस और चिट्ठी मुबारक। दिल्ली के लोगों के साथ खड़ा हूं।'

केजरीवाल ने कहा, 'कल नायाब सैनी ने नौटंकी की। कल ऊपर वाले ने साथ दिया। कल पल्ला जाकर सबके सामने पानी पीने की बात कही। इसका विडियो भी है, फिर पानी फेंक दिया। या तो पानी में बदबू थी या गंदा था। ऐसा लगा कि उल्टी आ गई। आज 7 पीपीएम अमोनिया पानी और क्लोरीन मिलकर पानी की बोतल अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, नायब सैनी और राहुल गांधी के लिए भेजे हैं। सच्चाई इनके साथ है, तो चारों लोग पानी पीकर दिखाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed