Delhi Election 2025: केजरीवाल के खिलाफ कभी लड़ा था चुनाव, अब साथियों संग AAP में हुए शामिल
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कई नेता और लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस बीच केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके एडवोकेट विकास शर्मा साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने सात जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा। 8 फरवरी 2025 को मतगणना होगी और इसी के साथ यह तय हो जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है?
आप में शामिल हुए थे वाल्मीकि चौपाल के नेता
आप में बीते मंगलवार को वाल्मीकि चौपाल के अध्यक्ष उदय गिल सहित अन्य लोग शामिल हुए। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टोपी और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा था कि उदय गिल अपनी संस्था वाल्मीकि चौपाल के माध्यम से पूरी दिल्ली में वंचितों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके आने से नई दिल्ली सहित दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में भी फायदा होगा। गिल 40 साल तक एनडीएमसी में कार्यरत रहे और कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए हैं।
आप में शामिल हुए पूर्व विधायक
इससे पहले कोंडली विधानसभा से तीन बार के विधायक रहे अमरीश सिंह गौतम अपने दोनों बेटों और पूरी टीम के साथ 27 जनवरी को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर उनको पटका व टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान संजय सिंह ने कहा था कि अमरीश सिंह गौतम एक लंबा राजनीतिक जीवन है। इन्होंने तमाम पदों पर काम करते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा था कि अमरीश सिंह गौतम के आने से हमारी कोंडली विधानसभा मजबूत होगी। बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा को जैसे आम आदमी पार्टी आगे बढ़ा रही है, वैसे ही हम सब भी मिलकर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।