Delhi Election 2020: रोड शो के चलते लेट हुए केजरीवाल, अब 21 को भरेंगे नामांकन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक के इरादे से सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। आज नई दिल्ली आने से बचें, क्योंकि गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए उनका रोड शो मंदिर मार्ग इलाके से शुरू होगा। रोड शो में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि हो सके तो नई दिल्ली आने से बचें। वहीं कांग्रेस और भाजपा के कई नेता भी आज नामांकन भर रहे हैं। पढ़ें दिनभर के सभी चुनावी अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
आदर्श नगर विधानसभा सीट से मुकेश गोयल ने भरा नामांकन
सीमापुरी विधानसभा सीट से लड़ेगी एलजेपी
पूछा कितनी सीटें जीतेंगे, तो बोले केजरीवाल- जितनी जनता जिताएगी
आज केजरीवाल का नामांकन मुश्किल
अरविंद केजरीवाल का नामांकन आज मुश्किल लग रहा है। बता दें कि नामांकन के लिए सिर्फ तीन बजे तक का समय है और केजरीवाल अभी भीड़ में फंसे हुए हैं। ऐसे में आज नामांकन केंद्र तक उनका पहुंचना मुश्किल लग रहा है। वहीं मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन हैं, अब देखना होगा कि आगे क्या होता है। मालूम हो कि 2015 विधानसभा चुनाव के नामांकन भरने के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। केजरीवाल उस दिन भी जाम के चलते नामांकन नहीं भर सके थे तब उन्होंने अगले दिन नामांकन भरा था।रोड शो में जुटी भारी भीड़
केजरीवाल का रोड शो जिस रास्ते से गुजर रहा है वहां बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और अपने मुख्यमंत्री से मिल रहे हैं।ये है जनता का अपने CM के लिए प्यार ।#WalkWithAK pic.twitter.com/SjPseo6XXp
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) January 20, 2020
शुरू हुआ केजरीवाल का रोड शो, जुटी भारी भीड़
वाल्मिकी मंदिर से केजरीवाल का रोड शो शुरू हो चुका है। वह इस वक्त एक खुली जीप में सवार हैं और लोगों का अभिवादन करते हुए जा रहे हैं।इन रास्तों पर जाने से बचें
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल है। इस कारण विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। राजपथ के बंद होने से रफी मार्ग, राजेंद्र प्रसाद रोड, जनपथ, अशोक रोड, फिरोजशाह रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड और तुगलक रोड आदि जगहों पर जाम लग सकता है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी है।वाल्मिकी मंदिर में किया दर्शन
केजरीवाल 12.35 बजे वाल्मिकी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद यहां से उनका रोड शो शुरू होगा। रोड शो के लिए सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ता पहुंचे हैं।नामांकन के लिए निकलने से पहले @AamAadmiParty के राष्ट्रीय संयोजक व नई दिल्ली से विधानसभा प्रत्याशी @ArvindKejriwal ने लिया माता-पिता का आशीर्वाद।
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) January 20, 2020
कुछ ही देर में मंदिर मार्ग के ऐतिहासिक वाल्मीकि मंदिर से होगी भव्य रोड शो की शुरुआत।#WalkWithAK pic.twitter.com/khZ7TBMxvu