फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2020: रोड शो के चलते लेट हुए केजरीवाल, अब 21 को भरेंगे नामांकन

Mon, 20 Jan 2020 04:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Jan 2020 04:46 PM IST
खास बातें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक के इरादे से सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। आज नई दिल्ली आने से बचें, क्योंकि गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए उनका रोड शो मंदिर मार्ग इलाके से शुरू होगा। रोड शो में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि हो सके तो नई दिल्ली आने से बचें। वहीं कांग्रेस और भाजपा के कई नेता भी आज नामांकन भर  रहे हैं। पढ़ें दिनभर के सभी चुनावी अपडेट्स...

विज्ञापन
Delhi Election 2020 live updates kejriwal nomination alka lamba and other nominations other news
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:44 PM, 20-Jan-2020

आदर्श नगर विधानसभा सीट से मुकेश गोयल ने भरा नामांकन

आर्दश नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को गुलाबी बाग स्थित आरओ ऑफिस में अपना नामांकन भरा। गोयल ने अपनी जीत के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस की प्रभावशाली जीत होगी और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 
04:43 PM, 20-Jan-2020

सीमापुरी विधानसभा सीट से लड़ेगी एलजेपी

भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के साथ मिलकर लड़ेगी। भाजपा सीमापुरी से एलजेपी प्रत्याशी को टिकट देने के लिए राजी गई है। जबकि भाजपा ने कृष्ण नगर सीट से डॉ. अनिल गोयल का नाम लगभग तय किया है। 
विज्ञापन
03:28 PM, 20-Jan-2020

पूछा कितनी सीटें जीतेंगे, तो बोले केजरीवाल- जितनी जनता जिताएगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नामांकन नहीं भर पाए क्योंकि वह रोड शो के चलते लेट हो गए। केजरीवाल ने कहा कि भगवान शंकर, वाल्मिकी जी और हनुमान जी का दर्शन किया। जनता का बहुत प्यार मिला। मैं जनता को छोड़कर नहीं जा सकता था। अब कल सुबह मैं अपना नामांकन भरूंगा। दिल्ली की जनता खुश है तो मुझे संतुष्टी है। लोगों का इतना प्यार मिला है। किसी पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि कितनी सीटें जीतेंगे तो कहा कि जितनी जनता जिताएगी। 
02:47 PM, 20-Jan-2020

आज केजरीवाल का नामांकन मुश्किल

अरविंद केजरीवाल का नामांकन आज मुश्किल लग रहा है। बता दें कि नामांकन के लिए सिर्फ तीन बजे तक का समय है और केजरीवाल अभी भीड़ में फंसे हुए हैं। ऐसे में आज नामांकन केंद्र तक उनका पहुंचना मुश्किल लग रहा है। वहीं मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन हैं, अब देखना होगा कि आगे क्या होता है। मालूम हो कि 2015 विधानसभा चुनाव के नामांकन भरने के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। केजरीवाल उस दिन भी जाम के चलते नामांकन नहीं भर सके थे तब उन्होंने अगले दिन नामांकन भरा था।
02:16 PM, 20-Jan-2020

रोड शो में जुटी भारी भीड़

केजरीवाल का रोड शो जिस रास्ते से गुजर रहा है वहां बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और अपने मुख्यमंत्री से मिल रहे हैं।

 
12:56 PM, 20-Jan-2020

शुरू हुआ केजरीवाल का रोड शो, जुटी भारी भीड़

वाल्मिकी मंदिर से केजरीवाल का रोड शो शुरू हो चुका है। वह इस वक्त एक खुली जीप में सवार हैं और लोगों का अभिवादन करते हुए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:52 PM, 20-Jan-2020

इन रास्तों पर जाने से बचें

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल है। इस कारण विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। राजपथ के बंद होने से रफी मार्ग, राजेंद्र प्रसाद रोड, जनपथ, अशोक रोड, फिरोजशाह रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड और तुगलक रोड आदि जगहों पर जाम लग सकता है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी है।
12:49 PM, 20-Jan-2020

वाल्मिकी मंदिर में किया दर्शन

केजरीवाल 12.35 बजे वाल्मिकी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद यहां से उनका रोड शो शुरू होगा। रोड शो के लिए सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ता पहुंचे हैं।


 
12:32 PM, 20-Jan-2020

Delhi Election: रोड शो के चलते लेट हुए केजरीवाल, अब 21 को भरेंगे नामांकन

केजरीवाल आज अपने तीसरे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने जा रहे हैं। घर से निकलने से पहले उन्होंने अपनी मां से आशीर्वाद लिया। उनकी मां ने उन्हें रक्षा बांधा,तिलक लगाया और फिर मिठाई खिलाई। इसके बाद वह वाल्मिकी मंदिर के लिए निकल गए जहां से उनका रोड शो शुरू होगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed