फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2020 BJP campaign in colonies with RSS workers and MPs

Delhi Election 2020: भाजपा के 240 सांसद कॉलोनियों में करेंगे प्रचार, संघ रोज लगा रहा 1500 शाखाएं

Wed, 05 Feb 2020 01:16 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 05 Feb 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2020 BJP campaign in colonies with RSS workers and MPs
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं। इस बीच भाजपा ने अपने 240 सांसदों को दिल्ली की कॉलोनियों में प्रचार करने को कहा है। इनमें ज्यादातर कॉलोनियां ऐसी हैं जहां गरीब वर्ग के मतदाता रहते हैं ।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी संसदीय दल की बैठक में यह घोषणा की। दूसरी ओर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‘झूठ बनाम सच’ और ‘अराजकता बनाम राष्ट्रवाद की लड़ाई’ की टैग लाइन के आधार पर पूरे प्रदेश में 40 हजार छोटी गोष्ठियां आयोजित कर रहा है। 
विज्ञापन


संघ लोगों से संवाद कर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील और देश के हित में काम करने वाली पार्टी को चुनने को लेकर बातचीत कर रहा है। बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में नड्डा ने विश्वास व्यक्त किया कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव को लेकर तीन दिनों के लिए पार्टी के 240 सांसदों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ये सांसद अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के लिये प्रचार करेंगे और दिल्ली में झुग्गी बस्तियों में भी लोगों के साथ संवाद करेंगे और समय बिताएंगे। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा पहली बार भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए थे। 

प्रचार के लिए रोज लगती हैं संघ की 1500 शाखाएं

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिदिन करीब 1500 शाखाएं लगाई जा रही हैं । इसके बाद स्वयंसेवक अपने-अपने मोहल्ले में बैठक करते हैं। दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता महिलाओं से संपर्क कर वोट करने की अपील कर रही हैं।

संघ के स्वयंसेवक दिल्ली में पार्कों, धार्मिक स्थलों सहित घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वे नागरिकता कानून, अनुच्छेद 370, घुसपैठ की समस्या, बुनियादी जरूरतों जैसे मुद्दों पर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed