{"_id":"5e24072b8ebc3e4b55640adb","slug":"delhi-election-2020-aap-launches-kejriwal-guarantee-card-of-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: घोषणापत्र से पहले आप का 'गारंटी कार्ड', केजरीवाल ने किए ये 10 वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: घोषणापत्र से पहले आप का 'गारंटी कार्ड', केजरीवाल ने किए ये 10 वादे
Sun, 19 Jan 2020 02:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 19 Jan 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल की 10 गारंटी
- फोटो : आप के ट्विटर अकाउंट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने अपना गारंटी कार्ड लॉन्च किया है जिसका नाम है 'केजरीवाल का गारंटी कार्ड'। इसे खुद अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया है। केजरीवाल ने बताया कि यह उनका मेनिफेस्टो नहीं है, वो बाद में आएगा।
उन्होंने बताया कि इसमें जो घोषणाएं हैं वह कुछ पहले से चल रही हैं कुछ आने वाले समय में लागू होगी। जानिए क्या हैं वो 10 गारंटी-
अंत में केजरीवाल ने कहा कि वह साइन करके गारंटी कार्ड दे रहे हैं और ये सभी बातें सुविधाएं दिल्ली वालों को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि ये केजरीवाल की 10 गारंटी है, बाद में विस्तृत मेनिफेस्टो आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसमें जो घोषणाएं हैं वह कुछ पहले से चल रही हैं कुछ आने वाले समय में लागू होगी। जानिए क्या हैं वो 10 गारंटी-
- 24 घंटे बिजली जारी रहेगी- 200 यूनिट फ्री बिजली जारी रहे, हाईटेंशन तारों के जंजाल से मुक्त कराएंगे दिल्ली
- हर घर में टोटी से पानी पहुंचेगा- 24 घंटे आपके नल में पानी मिलेगा, ताकि बिना आरो के पानी पी सकें, 20,000 लीटर पानी मुफ्त रहेगा
- दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे को ग्रैजुएशन तक अच्छी शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार की- चाहे प्राइवेट स्कूल हो या सरकारी स्कूल का बच्चा हो
- दिल्ली के हर नागरिक को अच्छे से अच्छा इलाज और मुफ्त इलाज की गारंटी- नए मोहल्ला क्लिनिक, पॉलीक्लिनिक आदि खोलेंगे
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यातायात लागू करने की जिम्मेदारी सरकार की होगी- दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बनेगा, बसें ज्यादा खरीदी जाएंगी, महिलाओं की सुरक्षा का भी इंतजाम होगा, महिलाओं को फ्री बस यात्रा अगले पांच साल जारी रहेगी, स्टूडेंट्स को भी फ्री यात्रा दी जाएगी
- प्रदूषण को कम करने की हर कोशिश करेंगे- 2 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगेंगे, वैक्यूम क्लिनिंग कराएंगे, यमुना को भी प्रदूषण से मुक्ति दिलाएंगे, पांच साल के अंत में आप सभी को यमुना में डुबकी लगवा दूंगा
- दिल्ली को कचरा मुक्त करना है- गली, नाली और रास्तों को कचरा से मुक्त करना है
- महिला सुरक्षा के लिए डेढ़ लाख कैमरे लग चुके हैं, डेढ़ लाख और लगाएंगे, स्ट्रीट लाइट भी लगाएंगे, मोहल्ला मार्शल लगाएंगे जैसे बसों में मार्शल लगे हैं
- कच्ची कॉलोनी में सड़क, पानी, नाली, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट, मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे
- झुग्गीवालों को जहां झुग्गी है वहीं मकान बनाकर देंगे
विज्ञापन
अंत में केजरीवाल ने कहा कि वह साइन करके गारंटी कार्ड दे रहे हैं और ये सभी बातें सुविधाएं दिल्ली वालों को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि ये केजरीवाल की 10 गारंटी है, बाद में विस्तृत मेनिफेस्टो आएगा।