{"_id":"60803aff8ebc3e8d2c632a97","slug":"delhi-education-directorate-orders-no-online-or-semi-online-class-in-summer-vacation-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान निजी स्कूल ऑनलाइन व सेमी ऑनलाइन कक्षाएं नहीं चलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान निजी स्कूल ऑनलाइन व सेमी ऑनलाइन कक्षाएं नहीं चलाएंगे
Wed, 21 Apr 2021 08:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 21 Apr 2021 08:17 PM IST
सार
शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को एक सकुर्लर जारी कर इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी। निदेशालय ने निजी स्कूलों में ऑनलाइन व सेमी ऑनलाइन कक्षाओं पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। शिक्षा निदेशालय की ओर सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल से नौ जून तक के ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की जा चुकी है।
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा के बाद से ऑनलाइन कक्षाएं भी बंद हो गई हैं। अवकाश के दौरान निजी स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखेंगे या नहीं, इसको लेकर स्कूलों में असमंजस की स्थिति थी। इन स्कूलों में अब भी ऑनलाइन कक्षाएं जारी थी।
शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को एक सकुर्लर जारी कर इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी। निदेशालय ने निजी स्कूलों में ऑनलाइन व सेमी ऑनलाइन कक्षाओं पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। शिक्षा निदेशालय की ओर सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल से 09 जून तक केग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की जा चुकी है।
निदेशालय की ओर से इस दौरान किसी भी तरह की ऑनलाइन या सेमी ऑनलाइन कक्षाएं नहीं आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसको लेकर अभिभावकों से लेकर काफी स्कूलों तक में असमंजस की स्थिति थी।
विज्ञापन
जिसके बाद बुधवार को निदेशालय की ओर से सर्कुलर जारी कर कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सभी निजी स्कूलों को सभी तरह की सेमी ऑनलाइन व ऑनलाइन टीचिंग लर्निंग एक्टिविटी को रोकना होगा।
इस दौरान निजी स्कूल बच्चों के संपूर्ण विकास केलिए सुधारात्मक कक्षाएं, अवकाश संबंधित गतिविधियां, रचनात्मक गतिविधियां व हैप्पीनेस गतिविधियां ऑनलाइन आयोजित कर सकते हैं। रोहिणी स्थित माउंट आबू स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर कुछ अस्पष्टता थी, जिसे बुधवार को निदेशालय ने स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं रोक रहे हैं।