फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi education directorate directed teachers and all school staff to be vaccinated till 15 October else will not allow in school and mark absent

दिल्ली शिक्षा निदेशालय का आदेश: 15 अक्तूबर तक हर टीचर और स्कूल स्टाफ लगवा ले वैक्सीन, वरना होगी ये बड़ी परेशानी

Thu, 30 Sep 2021 09:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 30 Sep 2021 09:05 AM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने यह आदेश डीडीएमए के उस फैसले के बाद लिया है जिसमें नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं को एक नवंबर से चरणबद्ध तरीके से खोलने के लिए कहा  गया है।

विज्ञापन
Delhi education directorate directed teachers and all school staff to be vaccinated till 15 October else will not allow in school and mark absent
टीकाकरण - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने एक निर्देश जारी करते हुए सभी शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को 15 अक्तूबर तक वैक्सीन लगवा लेने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर शिक्षकों और स्टाफ को स्कूल में घुसने नहीं दिया जाएगा और उनकी अनुपस्थिति दर्ज होगी। इससे उन्हें सैलरी का भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने यह आदेश डीडीएमए के उस फैसले के बाद लिया है जिसमें नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं को एक नवंबर से चरणबद्ध तरीके से खोलने के लिए कहा  गया है।
विज्ञापन


बता दें कि डीडीएमए ने बुधवार को ही राजधानी में नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहने के आदेश दिए थे। डीडीएमए ने फैसला लिया है कि एक नवंबर से चरणबद्ध तरीके से कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की कक्षाएं खोली जाएंगी। हालांकि यह सब इसपर भी निर्भर करेगा कि दीवाली के बाद राजधानी में कोरोना की क्या स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा और दुर्गा पूजा मनाने की भी दी अनुमति, पर शर्तों के साथ
इसके साथ ही डीडीएमए ने दुर्गा पूजा और दशहरा भी मनाने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए कुछ नियम व शर्तें रखी गई हैं। डीडीएमए ने दुर्गा पूजा और दशहरा के आयोजन में सिर्फ सीट क्षमता के बराबर ही लोग पंडालों में प्रवेश कर सकेंगे। यहां खाने के कोई स्टॉल नहीं लगेंगे और न ही पंडालों के पास मेला लगेगा।

राजधानी में फिर बढ़ने लगा है कोरोना का खतरा
बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही है। पिछले पांच दिन से लगातार दैनिक मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से एक बार फिर नए मामलों की संख्या 40 पार हो चुकी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि पिछले एक दिन में 41 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि 22 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। इस दौरान 71983 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 0.06 फीसदी संक्रमित पाए गए। हालांकि राहत की खबर है कि पिछले एक दिन में किसी भी मरीज की संक्रमण के चलते मौत नहीं हुई है। 


दरअसल 23 सितंबर को एक दिन में 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे लेकिन इसके बाद 24 सितंबर को 24 लोग संक्रमित मिले, लेकिन इसके बाद 25 सितंबर से रोजाना दैनिक मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1438821 हो चुकी है जिनमें से 1413342 मरीज ठीक भी हो चुके हैं लेकिन 25087 मरीज उपचार के दौरान दम तोड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed