{"_id":"616dbcec39592960ac157298","slug":"delhi-edmc-mayor-meets-lg-baijal-for-release-of-unpaid-dues-from-delhi-govt-and-talk-on-other-issues-such-as-master-plan-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एलजी से निगम का बकाया फंड दिलाने की मांग, मास्टर प्लान-2021 समेत अहम मुद्दों पर हुई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एलजी से निगम का बकाया फंड दिलाने की मांग, मास्टर प्लान-2021 समेत अहम मुद्दों पर हुई बात
Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:00 AM IST
सार
महापौर ने पूर्वी दिल्ली में अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या से भी अवगत कराया। मास्टर प्लान 2021 में रिहायशी क्षेत्रों में मीट की दुकानें खोले जाने की समस्या पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
delhi mcd
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने दिल्ली सरकार से बकाया फंड दिलवाने के लिए एलजी अनिल बैजल से मुलाकात की। बाद में निगम मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
महापौर ने बताया कि निगम के बकाया फंड जारी कराने, सदन में मनोनीत सदस्यों के व्यवहार और मास्टर प्लान-2021 समेत कई अहम मुद्दों पर उन्होंने एलजी से बात की। उन्होंने कहा कि पूर्वी निगम विषम आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहा है। जबकि दूसरी तिमाही तक दिल्ली सरकार ने निगम के फंड में 246 करोड़ रूपए की कटौती की है।
विज्ञापन
महापौर ने एलजी को विगत दिनों निगम की बैठक में मनोनीत सदस्यों द्वारा किए गए अमर्यादित आचरण के बारे में भी बताया। उन्होंने एलजी से अनुरोध किया कि सदन में अमर्यादित आचरण करने वाले मनोनीत सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
महापौर ने पूर्वी दिल्ली में अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या से भी अवगत कराया। मास्टर प्लान 2021 में रिहायशी क्षेत्रों में मीट की दुकानें खोले जाने की समस्या पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में मीट की दुकानें खुलने से आम लोगों को समस्या हो रही है।
साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा धड़ल्ले से शराब की दुकानें खोले जाने की भी शिकायत एलजी से की। बीर सिंह पंवार ने कहा कि दीपावली का त्योहार आ रहा है और निगमकर्मियों के वेतन के लिए फंड नहीं है।