फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi east delhi municipal corporation start campaign to fight dengue malaria chikungunya spread

दिल्ली: डेंगू, मलेरिया एवं चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए कवायद तेज की

Fri, 08 Oct 2021 06:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Oct 2021 06:39 PM IST
सार

डॉ. माधुरी पंत ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम और पुलिस विभाग दोनों ही जनसेवा के लिए कार्य करते हैं। इसलिए मच्छर जनित रोगों की रोकथाम बीके लिए दोनों का आपसी सहयोग जरूरी है।

विज्ञापन
Delhi east delhi municipal corporation start campaign to fight dengue malaria chikungunya spread
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने डेंगू, मलेरिया एवं चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए कवायद तेज की। इस सिलसिले में शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के जन स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को वजीराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में लगभग 1500 पुलिस कर्मचारियों को इन बीमारियों की उत्पत्ति, कारकों और उसकी रोकथाम के बारे में जागरूक किया।

विज्ञापन


इस मौके पर उपस्वास्थ्य अधिकारी, डा. माधुरी पंत, कीटविज्ञानी शालिनी कोहली, जनस्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों सहित शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में स्थित पुलिस थानों के काफी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान डॉ. माधुरी पंत ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम और पुलिस विभाग दोनों ही जनसेवा के लिए कार्य करते हैं। इसलिए मच्छर जनित रोगों की रोकथाम बीके लिए दोनों का आपसी सहयोग जरूरी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से नगर निगम की इस मुहिम में अपना सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


शालिनी कोहली ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक मच्छरों के जीवन चक्र के बारे में बताया। इसके अलावा शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के क्षेत्रीय मुख्यालय में अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य पूर्वी दिल्ली नगर निगम में मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार हेतु विभिन्न विभागों की भागीदारी को सुनिश्चित करना था।  इस मौके पर शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र की उपायुक्त आर मेनका, उप स्वास्थ्य अधिकारी डा. संतोष तोमर, कीटविज्ञानी डा. पारुल जैन ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed