{"_id":"656a8cf6e9aab7a82b076df6","slug":"delhi-dumper-crushes-girl-riding-scooter-dies-on-the-spot-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : डंपर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मौके पर मौत, लोगों ने आरोपी को पीटकर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : डंपर ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, मौके पर मौत, लोगों ने आरोपी को पीटकर किया पुलिस के हवाले
Sat, 02 Dec 2023 07:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Dec 2023 07:18 AM IST
सार
घटनास्थल के आस पास मौजूद लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वरूप नगर इलाके में शुक्रवार शाम एक डंपर ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के आस पास मौजूद लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की शिनाख्त सपना (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह परिवार के साथ स्वरूप नगर इलाके में रहती थी। परिवार में माता पिता और एक बड़ी बहन और भाई है। सपना सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी एक सहेली के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी। अपनी सहेली को स्कूटी से उसके घर छोड़ने के बाद घर आ रही थी। भलस्वा डेयरी एक सौ एक नंबर बस स्टैंड के पास पीछे से आ रही डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी से गिरते ही डंपर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मोबाइल चोर दबोचा
प्रीत विहार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस को बदमाश के जेब से एक मोबाइल फोन मिला है। जांच करने पर पता चला कि बदमाश ने प्रीत विहार इलाके में फोन को किसी व्यक्ति से चुराया था। गिरफ्तार बदमाश की पहचान गीता कॉलोनी निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल नशे का आदी है। उसपर पहले से 28 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
लूटपाट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पकड़ा
पांडव नगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान लूटपाट कर भाग रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। संजय झील के पास पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक सुरक्षा गार्ड को शोर मचाते देख वहां पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्कूटी सवार तीन बदमाशों को भागते देखा। उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में गार्ड ऋषि कुमार ने बताया कि बदमाशों ने उसका मुंह दबाकर बैग लूट लिया था। बैग में उसका सामान और पहचान पत्र था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रहमान, वरुण और जैद के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। बदमाशों से बरामद स्कूटी कल्याणपुरी इलाके से चुराई गई थी।