{"_id":"62a21a4e4240e326f7090c71","slug":"delhi-due-to-job-loss-in-corona-the-employee-of-the-electronics-shop-was-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कोरोना में नौकरी छूटने पर बन गया झपटमार, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का कर्मचारी था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कोरोना में नौकरी छूटने पर बन गया झपटमार, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का कर्मचारी था आरोपी
Thu, 09 Jun 2022 09:35 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 09 Jun 2022 09:35 PM IST
सार
गिरफ्तार बदमाश की पहचान नांगलोई निवासी असलम के रूप में हुई है। तीन जून को निहाल विहार इलाके में एक महिला से स्कूटी सवार बदमाश ने मोबाइल झपट लिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
झपटमार गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान नौकरी छूट जाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान में काम करने वाला एक कर्मचारी नौकरी जाने के बाद बुरी संगत में आकर नशा करने लगा और बाद में नशे के लिए पैसे की जरूरत होने पर अपनी स्कूटी से झपटमारी करने लगा। निहाल विहार थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान नांगलोई निवासी असलम (37) के रूप में हुई है। तीन जून को निहाल विहार इलाके में एक महिला से स्कूटी सवार बदमाश ने मोबाइल झपट लिया था। महिला ने बताया कि वह राशन दुकान की ओर जा रही थी, इसी दौरान उसके साथ वारदात हो गई। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे 10 से 12 सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें पुलिस को एक युवक स्कूटी से भागते हुए नजर आया। पुलिस स्थानीय स्तर पर उसकी पहचान करने में जुट गई और एक गुप्त सूचना पर बदमाश को नांगलोई से गिरफ्तार कर लिया। असलम के पास से महिला का मोबाइल फोन मिल गया।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाश ने बताया कि उसने आठवीं तक पढ़ाई की और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद नौकरी की तलाश शुरू कर दी और डीडीए पार्क, निहाल विहार के पास आरजेडए ब्लॉक में एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान में अपने भाई के साथ नौकरी करने लगा। कोरोना महामारी में दोनों भाइयों की नौकरी छूट गई। वह बुरी संगत में आकर नशा करने लगा। फिर बाद में नशे के लिए अपनी स्कूटी पर झपटमारी करने लगा। शुरुआती जांच में तीन मामलों में शामिल होने का पता चला है।