फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: DTC to buy 15 tankers for supply of medical oxygen

दिल्ली: मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए डीटीसी खरीदेगा 15 टैंकर

Sat, 25 Dec 2021 03:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Dec 2021 03:37 PM IST
सार

बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला, टैंकरों की कुल क्षमता होगी 225 मीट्रिक टन।
 

विज्ञापन
Delhi: DTC to buy 15 tankers for supply of medical oxygen
ऑक्सीजन - फोटो : फाइल

विस्तार

ओमिकॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने शुक्रवार को मेडिकल ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 15 टैंकर खरीद को मंजूरी दे दी। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्प्तिवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद कहा था कि दिल्ली सरकार अगले तीन महीनों में 15 ऐसे टैंकर की खरीद करेगी। इनमें 10, 15 और 20 टन क्षमता के टैँकर होंगे। दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी टैंकरों की कुल क्षमता 225 मीट्रिक टन होगी। 10, 15 और 20 टन क्षमता के पांच पांच टैंकर की खरीद की जाएगी। टैंकरों के परिचालन के लिए डीटीसी की ओर से कर्मियों की भर्ती की जाएगी। प्रत्येक टैंकर को आठ घंटे की पाली में संचालन किया जाएगा। इसमें एक चालक और एक सहायक होंगे।
विज्ञापन


कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के लिए टैंकर खरीदने का फैसला लिया था। डीटीसी को स्वास्थ्य विभाग के लिए टैंकर खरीदने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी।गहलोत ने कहा कि दूसरी लहर के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन की मांग में बढ़ोतरी और आपूर्ति में आई परेशानियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण तीसरी लहर आने की स्थिति से बचने के लिए, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत प्रबंधन योजना तैयार की है ताकि दिल्लीवासियों को ऑक्सीजन की कमी से न जूझना पड़े। दूसरी लहर के दौरान एक डीटीसी नियंत्रण कक्ष को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए लगाया गया था। स्वास्थ्यय केंद्रों तक डीटीसी बसों के जरिये ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की गई ताकि जरूरतमंदों को समय पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके। इसके लिए डिपो में भी सुविधा मुहैया की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed