फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi DTC conductor misdeed with woman along with four friends for one and a half years

कंडक्टर का घिनौना कांड: महिला को नशीला प्रसाद खिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, फिर डेढ़ साल चार दोस्त संग की दरिंदगी

Wed, 23 Aug 2023 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Aug 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi DTC conductor misdeed with woman along with four friends for one and a half years
दिल्ली में महिला से पांच लोगों ने डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में 33 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म व कुकर्म का मामला सामने आया है। महिला के एक जानकार व्यक्ति ने मदद के बहाने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बना ली।

विज्ञापन

बाद में फोटो और वीडियो डिलीट कराने के नाम आरोपी के चार और दोस्तों ने अलग-अलग समय पर डेढ़ साल तक उसके साथ दुष्कर्म और कुकर्म किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती भी हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। सोमवार को आरोपी के परिवार की महिलाओं ने पीड़िता के घर पर हमला किया तो इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी डीटीसी बस में कंडक्टर होने के अलावा एक राष्ट्रीय पार्टी का नेता और यूनियन से भी जुड़ा हुआ है। महिला का यौन शोषण करने वाला इसका दोस्त भी एक दूसरी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़िता वर्ष 2021 से अपने परिवार के साथ उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में पति और बच्चे के साथ रहती है। वर्ष 2010 से 2017 के बीच पीड़िता डीटीसी में टाइपिस्ट की नौकरी कर रही थी। इस बीच वर्ष 2016 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। चूंकि डीटीसी में क्रेच की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए उसने अपने बच्चे की वजह से वर्ष 2017 में नौकरी छोड़ दी।

बाद में वहां क्रेच बनवाने के लिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया। पीड़िता ने बताया कि तिमारपुर में रहने के दौरान उसकी मुलाकात कुछ नेताओं से हुई। यहां मुख्य आरोपी उसकी मुलाकात हुई। आरोपी डीटीसी में कंडक्टर होने के अलावा एक बड़ी पार्टी व डीटीसी की यूनियन से जुड़ा हुआ था। उसने पीड़िता की मदद का आश्वासन दिया।

पीड़िता का आरोप है कि काम के बहाने एक दिन आरोपी उसके घर पहुंचा। वहां उसने प्रसाद में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी फोटो व वीडियो भी बना ली। इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम देता रहा। कई बार दुष्कर्म करने की वजह से वह गर्भवती हुई तो उसे अपना गर्भपात करवाना पड़ा।

महिला का आरोप है कि वीडियो और फोटो डिलीट कराने के नाम पर मुख्य आरोपी के चार अन्य दोस्तों ने अलग-अलग समय में उसके साथ दुष्कर्म और कुकर्म किया। पीड़िता ने रुपये तक वसूलने का आरोप लगाया। पिछले साल जब आरोपी उसे अपनी हवस का शिकार बना रहे थे तो वह छह माह की गर्भवती थी।

इस बीच मुख्य आरोपी के परिवार को पता चला कि आरोपी महिला के घर आता-जाता है। 21 अगस्त को मुख्य आरोपी के घर की महिलाएं पीड़िता के घर पहुंची और उसके साथ मारपीट करने लगी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता को थाने लाई तो उसने अपने साथ हुई सारी कहानी बयां कर दी।

पुलिस ने छानबीन के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की काउंसलिंग कराने के बाद उसकी शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed