{"_id":"6128d31e8ebc3e7a1604b816","slug":"delhi-dtc-bus-route-to-change-on-janmashtami-30-august-for-ease-of-devotees-to-visit-laxmi-narayan-temple-and-chhatarpur-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जन्माष्टमी पर बसों के बदलेंगे रूट, यात्रियों की सुविधा के लिए हुए बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जन्माष्टमी पर बसों के बदलेंगे रूट, यात्रियों की सुविधा के लिए हुए बदलाव
Fri, 27 Aug 2021 05:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Aug 2021 05:27 PM IST
सार
पैदल यात्रियों की भीड़-भाड़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने मन्दिर मार्ग तथा पेशवा रोड से होकर गुजरने वाली बस रूट में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
बस पर चढ़ते यात्री
- फोटो : जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर वर्ष की तरह सोमवार को इस बार भी जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) ने बसों के रूट में बदलाव किया है। इस अवसर पर पूजा अर्चना के लिए लक्ष्मी नारायण मन्दिर और छतरपुर मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
पैदल यात्रियों की भीड़-भाड़ की आशंका को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने मन्दिर मार्ग तथा पेशवा रोड से होकर गुजरने वाली बस रूट में बदलाव किए हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस के निर्देश पर ये बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
रूट संख्या 803, 966, 990, 990ए, 990 एक्स सहित लिंक रोड से गोल मार्केट के बीच मंदिर मार्ग के बजाय पंचकुईयां रोड व राम कृष्णा आश्रम मार्ग होकर जाएंगी। रूट संख्या 521 और 522 की बसें कनॉट सर्कल से करोल बाग मेट्रो स्टेशन से होकर गुजरने वाली बसें गोल मार्केट से पेशवा रोड, मंदिर मार्ग के बजाय राम कृष्ण आश्रम मार्ग और पंचकुइयां रोड होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
रूट संख्या 160, 310, 610, 610 ए, 962 बसें गोल मार्केट पहुंचकर भाई वीर सिंह मार्ग और इससे आगे अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी। डीटीसी ने त्योहार के मौके पर रूट में किए गए बदलाव का पालन करने के निर्देश दिए हैं। सफदरजंग अस्पताल, गोल मार्केट और छतरपुर मंदिर पर यात्रियों को बसों में सवार होने या उतरने के दौरान सहायता के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।