VIDEO: दिल्ली में बाइक सवार महिला-पुरुष ने बीच सड़क पर किया बवाल, पुलिसकर्मी से की बदसलूकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मायापुरी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो नशे में धुत एक महिला और पुरुष की दबंगई को दर्शाता है। इस वीडियो में दोनों स्कूटी सवार आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इन दोनों ने रास्ते पर मौजूद अन्य लोगों के साथ भी झगड़ा किया।
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में स्कूटी सवार एक महिला-पुरुष की दबंगई देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो दिल्ली के मायापुरी का है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना के बाद इन दोनों आरोपियों को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अनिल पांडेय और माधुरी के रूप में हुई है।
देखें वीडियो
दरअसल नशे में धुत स्कूटी सवार अनिल और माधुरी जब मायापुरी से जा रहे थे तो हेलमेट न लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने इन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस करने लगे।
देखते ही देखते माधुरी जो स्कूटी की पिछली सीट पर बैठी थी उतर कर पुलिसकर्मी को धक्का देने लगी। पुलिसवाला बार-बार दोनों से गाड़ी साइड लगाने को कहता रहा और वो दोनों यही कहते रहे कि हमने क्या किया है।
माधुरी ने कई बार तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बहुत जोर से धक्का दे दिया। इसके बाद जब आसपास के लोगों ने कुछ कहा तो माधुरी और अनिल उनसे भी बदसलूकी करने लगे। यही नहीं माधुरी ने तो आसपास खड़े लोगों को भी धक्का दे दिया।
पुलिसकर्मी का कहना है कि दोनों ने काफी शराब पी रखी थी और बुरी तरह से नशे में थे। पीड़ित पुलिसकर्मी ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद अनिल और माधुरी को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया।
#WATCH A woman and a man misbehaved&manhandled a traffic police cop on being stopped for not wearing helmet, in Delhi's Mayapuri, last evening.According to the police, the two were heavily drunk. Case has been registered against them on complaint of the traffic police personnel. pic.twitter.com/JSuQfFuDc4
— ANI (@ANI) July 17, 2019