{"_id":"12c4a04dbfc3056881846532bf019bfa","slug":"delhi-disturbed-again-by-shaking-of-earthquake-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जापान में आया भूकंप, सहम गए दिल्ली वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जापान में आया भूकंप, सहम गए दिल्ली वाले
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 31 May 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में शनिवार को आए तेज भूकंप से पूरे दिल्ली एनसीआर में भी हल्के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
मगर दिल्लीवाले एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस कर डर जरूर गए। हालांकि कुछ सेकेंड के लिए ही यह झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जापान रहा। दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक उन्हें इन झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में दोपहर बाद करीब 4:53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जापान था।
पांच मिनट रूक मेट्रो की रफ्तार
इसकी गहराई 660 किलोमीटर जमीन के अंदर थी। दिल्ली से दूर होने और केंद्र काफी गहराई में होने के कारण झटकों का असर कम रहा। भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण नुकसान नहीं हुआ।
अगर इनमें नेपाल में आए भूकंप की तरह गहराई 20 किलोमीटर तक ही होती तो इस रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप से भारी नुकसान हो सकता था। उधर, डीडीएमए भूकंप आने की सूचना के बाद ही अलर्ट हो गई।
हालांकि उसे किसी भी तरह की सूचना नहीं मिली है। फिर भी टीमों को अलर्ट कर किसी भी तरह की सूचना या कॉल पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है। भूकंप के चलते करीब पांच मिनट के लिए संचालन रोका।