फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chhath Puja 2020 News: Delhi Disaster management committee orders no chhath puja celebration at public place this year only private place

Chhath Puja 2020: इस बार सार्वजनिक जगहों पर नहीं मनेगी छठ, निजी जगह में छूट

Wed, 11 Nov 2020 06:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Nov 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi Chhath Puja 2020 News: Delhi Disaster management committee orders no chhath puja celebration at public place this year only private place
छठ पूजा 2020: छठी मइया की पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में इस साल छठ पूजा सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होगी। इसकी जगह लोग अपने घरों में पूजा कर सकते हैं। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में इसका फैसला लिया गया।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने इस साल 18 नवंबर से शुरू होने वाले छठ पूजा को सार्वजनिक जगहों, नदी के किनारे घाटों, मंदिरों सरीखी जगहों पर नहीं मनाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


डीडीएमए के आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो आ रही है। ऐसे में छठ पूजा सार्वजनिक जगहों पर मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्राधिकरण ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने घर पर ही सुरक्षित तरीके से छठ पूजा मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुख्य सचिव विजय देव का कहना है कि दिल्ली सरकार ने सभी जिलाधिकारियों, जिला पुलिस उपायुक्तों समेत सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों, नदी किनारे, मंदिरों आदि में छठ पूजा न हो। राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने दिल्ली सरकार की तरफ से छठ पूजा के आयोजन को मना किया है।


गौरतलब है कि दिल्ली में हर वर्ष धूमधाम से छठ पूजा मनाई जाती है। छठ पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले लाखों लोग यमुना नदी के किनारों व कृत्रिम तालाबों पर एक साथ पूजा करते हैं। पिछले साल दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए बड़ी तैयारियां की थी। पूरी दिल्ली में करीब 1,108 घाट बनवाए गए थे। लेकिन इस बार सार्वजनिक स्थल पर आयोजन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed