{"_id":"63dcc21cb1fcf253ad278101","slug":"delhi-deputy-cm-manish-sisodia-gets-nod-for-foreign-travel-but-expenses-have-confusion-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विवाद के बीच एलजी ने दी मनीष सिसोदिया को विदेश यात्रा की अनुमति, खर्च को लेकर फंसा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विवाद के बीच एलजी ने दी मनीष सिसोदिया को विदेश यात्रा की अनुमति, खर्च को लेकर फंसा पेंच
Fri, 03 Feb 2023 01:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Feb 2023 01:45 PM IST
सार
एलजी कार्यालय से कहा गया है कि एक ही रिपोर्ट में दो विरोधाभासी बातें देखते हुए इस यात्रा के लिए सैद्धांतिक मंजूरी तो दे दी गई है लेकिन आवश्यक मंजूरी केंद्र सरकार से लेनी होगी।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया और एलजी वीके सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के फिनलैंड में प्रशिक्षण वाले मुद्दे पर केजरीवाल सरकार से खींचतान के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विदेश दौरे को मंजूरी दे दी है।
इस विदेश दौरे पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, उनके सचिव और सचिव (शिक्षा) को जाना है। शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय की फाइल पर एक विरोधाभासी प्रस्ताव को रेखांकित करते हुए कहा गया है कि उक्त यात्रा का खर्च आयोजकों द्वारा वहन किया जाएगा और सरकार पर कोई वित्तीय दायित्व नहीं होगा और साथ ही कहा कि सिसोदिया के दौरे का यात्रा खर्च जीएनसीटीडी द्वारा वहन किया जाएगा।
एलजी "प्रस्तावित दौरे के लिए सैद्धांतिक रूप से, आवश्यक मंजूरी और अन्य कोडल औपचारिकताओं को पूरा करने के अधीन" सहमत हुए हैं। गौरतलब है कि सीएम मनीष सिसोदिया ने सचिव निदेशक (शिक्षा) और उनके अपने सचिव के साथ सिटी पोर्टलैंड, ओरेगन, यूएसए में आयोजित होने वाले TESOL शिक्षा सम्मेलन में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की है।