{"_id":"5d13487e8ebc3e3c797c4b30","slug":"delhi-deptheria-epidemic-once-again-one-dead-in-maharshi-valmiki-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को एक बार फिर गलघोंटू का झेलना पड़ सकता है दंश, 1 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली को एक बार फिर गलघोंटू का झेलना पड़ सकता है दंश, 1 की मौत
Wed, 26 Jun 2019 03:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 26 Jun 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
महर्षि वाल्मिकी अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक बार फिर गलघोंटू यानी डिप्थीरिया बीमारी का दंश झेलना पड़ सकता है। पिछले वर्ष इस बीमारी के कारण दिल्ली के अस्पतालों में करीब 20 मासूमों की मौत हो गई थी। इसमें सर्वाधिक बच्चे उत्तर प्रदेश के थे।
विज्ञापन
दिल्ली के अस्पतालों में गलघोंटू का टीका उपलब्ध नहीं होना भी इसके पीछे अहम वजह थी। बताया जा रहा है कि अभी जून में ही गलघोंटू पीड़ित बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें से एक बच्चे की मौत महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में हो चुकी है। बारिश के दौरान बीमारी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि 25 जून तक अस्पताल में गलघोंटू बीमारी से ग्रस्त 11 बच्चे भर्ती हैं। इनमें से 1 की मौत 4 जून को हो गई। बच्चे की पहचान से जुड़ी जानकारियां निगम की ओर से सार्वजनिक नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि निगम अबकी बार पहले से ही एंटी सीरम का बंदोबस्त में लग गया है। पिछले वर्ष सीरम न होने के पीछे पहले कसौली स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था, लेकिन बाद में जांच के बाद चिकित्सा निदेशक को सस्पेंड कर दिया था।
अब निगम के अधिकारी सीरम उपलब्ध कराने की तैयारियों में लग चुके हैं। डॉक्टरों की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला शुरू होते ही गलघोंटू के मामलों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।