फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Dengue patient dies in the capital... cases increasing

Delhi : डेंगू से मरीज की मौत... दूसरे रोगियों की हालत गंभीर, बढ़ रहे हैं मामले; डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Sun, 15 Sep 2024 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 02:08 AM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि मानसूनी बारिश के बाद डेंगू के मामले तेजी से बड़े हैं। कई मरीज गंभीर भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi: Dengue patient dies in the capital... cases increasing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में डेंगू से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि अन्य मरीजों की स्थिति गंभीर है। डॉक्टरों का कहना है कि मानसूनी बारिश के बाद डेंगू के मामले तेजी से बड़े हैं। कई मरीज गंभीर भी हो रहे हैं।

विज्ञापन


इन्हें लोकनायक, जीटीबी, सफदरजंग, डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल, बाबा साहब अंबेडकर, संजय गांधी सहित दूसरे अस्पतालों में 30 से ज्यादा मरीजों को भर्ती करना पड़ा है जबकि इस साल 250 से अधिक मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती होकर वापस भी जा चुके हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों की मानें तो लोकनायक अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इस सीजन में दिल्ली में डेंगू के संक्रमण से यह पहली मौत है। मरीज आईसीयू में भर्ती था। हालत खराब होने के बाद मरीज को प्लेटलेट्स तक चढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम की मानें तो इस बार डेंगू के मामले नियंत्रित हैं। डेंगू के सीरो 2 टाइप के मामले प्रभावी हैं, ज्यादातर मरीज इसी सीरो टाइप से प्रभावित होकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

लोकनायक अस्पताल की मानें तो अस्पताल में इस साल डेंगू के 110 मामलों से पीड़ित होकर मरीज आ चुके हैं। अस्पताल में अभी भी 5- 6 मरीज भर्ती हैं जबकि एमसीडी के अनुसार इस सीजन अब तक दिल्ली में डेंगू के लगभग 500 मामले आए हैं।


डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू एक वायरल संक्रमण है। डेंगू वायरस के कारण होता है। लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। गंभीर मामलों में डेंगू हेमोरेजिक फीवर या डेंगू शॉक सिंड्रोम जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।

लक्षण

  • बुखार: अचानक और तेज बुखार आना।
  • गठिया और मांसपेशियों में दर्द: शरीर के कई हिस्सों में दर्द महसूस होना।
  • सिरदर्द: आमतौर पर तेज और गंभीर सिरदर्द।
  • जोड़ों में दर्द: यह दर्द अक्सर गंभीर हो सकता है।
  • मिचली और उल्टी: कभी-कभी उल्टी भी हो सकती है।
  • त्वचा पर चकत्ते: त्वचा पर लाल चकत्ते या दाने दिखाई दे सकते हैं।
  • खुजली: त्वचा पर खुजली का एहसास हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed