फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Demand for electricity reached 8,656 MW in the capital.

Delhi : राजधानी में 8,656 मेगावाट तक पहुंची बिजली की मांग, अब तक सबसे अधिक; कटौती जारी

Thu, 20 Jun 2024 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 04:39 AM IST
सार

मंगलवार को पीक बिजली की मांग 8,647 मेगावाट रही, वहीं इस रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए बुधवार को यह मांग 8,656 मेगावाट तक पहुंच गई, जो दिल्ली के इतिहास में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
Delhi: Demand for electricity reached 8,656 MW in the capital.
दिल्ली की पीक बिजली मांग 8,656 मेगावाट रही - फोटो : freepik

विस्तार

भीषण गर्मी में बिजली की मांग अपने चरम बिंदु पर है। ऐसा लग रहा है कि एक दिन से दूसरे दिन बढ़त बनाने की होड़ लगी हो। मंगलवार को पीक बिजली की मांग 8,647 मेगावाट रही, वहीं इस रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए बुधवार को यह मांग 8,656 मेगावाट तक पहुंच गई, जो दिल्ली के इतिहास में सबसे अधिक है। स्टेट लोड डिस्पैच सिस्टम (एसएलडीसी) के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3:06 बजे अधिकतम मांग दर्ज की गई। मई और जून में कुल 9 बार बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार गई है। अधिकतम बिजली की मांग पहली बार 22 मई को 8,000 मेगावाट पहुंची थी।

विज्ञापन


गर्मी की वजह से बिजली की मांग बढ़ने से कटौती की समस्या भी आ रही है। बुराड़ी, मुखर्जी नगर, यमुना विहार, लक्ष्मी नगर, उत्तम नगर, द्वारका समेत कई इलाकों में 2-4 घंटे तक बिजली की कटौती हो रही है। बिजली ट्रिप करने की समस्या से भी लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं, स्ट्रीट लाइट की लोड शेडिंग भी हो रही है। इस वजह से कई सड़कों पर रात के वक्त अंधेरा रह रहा है।
विज्ञापन


घरों और कार्यालयों में गर्मी से राहत देने वाले कूलर, एसी, पंखे इन दिनों ज्यादा चल रहे हैं। पूरी रात लोग एसी और कूलर चलाने के लिए मजबूर भी हो रहे हैं। हालांकि एसी किसी घर या कंपनी के सालाना ऊर्जा खर्च का 30-50 फीसदी तक बढ़ जाता है। लिहाजा इस महीने आने वाला बिजली बिल लोगों को रुलाने वाला है। बिजली कंपनियों ने अनुमान लगाया था कि 8,000 मेगावाट इस गर्मी में मांग होगी, इस आंकड़े को भी मांग पार कर गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल दिल्ली में अधिकतम मांग 7,695 मेगावाट तक दर्ज की गई थी, जबकि इस साल लगातार 30वें दिन पीक बिजली की मांग 7,000 मेगावाट को पार कर गई और मई-जून में आठ बार 8000 मेगावाट को पार की। मई 2023 में ही यह मांग 7,000 मेगावाट को पार नहीं कर गई थी। 2022 में केवल एक बार मई में ऐसी स्थिति आई थी। बिजली कंपनियों का कहना है कि बिजली वितरण नेटवर्क बिजली की इस उच्च मांग को बनाए रखने में सक्षम रहा है।

साल दर साल बिजली की मांग का आंकड़ा

  • 19 जून 2024 : 8,656 मेगावाट रही, अब तक की सबसे अधिक
  • 18 जून 2024 : बिजली की मांग 8,647 मेगावाट
  • 22 अगस्त 2023 : बिजली की अधिकतम मांग 7,438 मेगावाट
  • 29 जून 2022 : बिजली की अधिकतम मांग 7,695 मेगावाट
  • 29 जून 2021 : बिजली की अधिकतम मांग 6,753 मेगावाट
  • 29 जून 2020 : बिजली की अधिकतम मांग 6,314 मेगावाट
  • 2 जुलाई 2019 : बिजली की अधिकतम मांग 7,409 मेगावाट
  • 10 जुलाई 2018 : बिजली की अधिकतम मांग 7,016 मेगावाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed