{"_id":"64004de9c952fc7c4b0b4fd6","slug":"delhi-defence-colony-husband-wife-suicide-police-probing-matter-read-detail-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डिफेंस कॉलोनी में पति ने किया सुसाइड, सदमे में पत्नी ने भी दे दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डिफेंस कॉलोनी में पति ने किया सुसाइड, सदमे में पत्नी ने भी दे दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच
Thu, 02 Mar 2023 08:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:09 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अजयपाल (37) और मोनिका (32) के रूप में हुई है। अजयपाल एयरफोर्स में अधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
पति-पत्नी के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाना इलाके के हुडको प्लेस में एक पति-पत्नी के आत्महत्या की खबर से हर ओर सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि पहले पति ने आत्महत्या की और बाद में उसके मौत के सदमें में पत्नी ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अजयपाल (37) और मोनिका (32) के रूप में हुई है। अजयपाल एयरफोर्स में अधिकारी रह चुके हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के मोनिका ने जब पति को बेहोश हालत में और उनके मुंह से झाग निकलते देखा तो वह घबरा गई। वह पति अजयपाल को लेकर अस्पताल पहुंची जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद वह अस्पताल से घर आई और उसने खुद भी जहर पी लिया। पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो उसने दरवाजा तोड़कर मोनिका शव बाहर निकाला। अब तक पुलिस ने दोनों आत्महत्याओं के कारण का खुलासा नहीं किया है।