{"_id":"5e7f87488ebc3e6fd92a7226","slug":"delhi-cyber-crime-started-in-name-of-corona-police-released-advisory","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : कोरोना के नाम पर शुरू हो गया साइबर अपराध, होने लगी ठगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : कोरोना के नाम पर शुरू हो गया साइबर अपराध, होने लगी ठगी...
Sat, 28 Mar 2020 10:50 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
घोटाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को बड़ी महामारी बताकर साइबर ठगों ने भोले-भाले लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाना शुरू कर दी है। फर्जी वेब पेज, फर्जी ईमेल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टेलीफोन के जरिए साइबर ठग लोगों के खातों तक पहुंच रहे हैं। कुछ मामलों में आरोपी इलाज के नाम पर चंदा मांगकर ठगी करते हैं। इसके अलावा आरोपी खुद को हेल्थ डिपार्टमेंट का कर्मी बताकर लोगों का डाटा ले रहे हैं।
विज्ञापन
पश्चिम जिला पुलिस ने आम लोगों को इस तरह की ठगी से बचाने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें खुद और अपने परिवार के सदस्यों को साइबर अपराध से बचने के बारे में बताया गया है। ठगी का शिकार होने पर फौरन पुलिस को सूचना देने के लिये कहा जा रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों का कहना कि ऐसे संदिग्ध वेब पेज व ईमेल को नहीं खोलना है और न ही इनका उत्तर देना है। ऑन लाइन कोई भी काम करते हुए अपने ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक खातों के लिए मुश्किल पासवर्ड लगाएं। इससे फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों को आपके खाते तक पहुंचने में दिक्कत होगी। अपने सिस्टम व एंटी वायरस को अपडेट करते रहे। इसके अलावा अपने परिवार के लोगों खासकर बच्चों को साइबर अपराध से बचने के बारे में बताएं। किसी भी संस्था को ऑनलाइन चंदा देने से पूर्व उसकी अच्छी तरह पड़ताल कर लें। किसी को भी अपने किसी बैंक, सोशल मीडिया अकाउंट या ईमेल अथवा अन्य किसी अकाउंट की जानकारी शेयर न करें।
विज्ञापन