Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट पर तीन किलो से ज्यादा सोने के साथ दो विदेशी गिरफ्तार, करीब दो करोड़ के हैं ये बिस्कुट
दोनों उज्बेक नागरिकों को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। अब इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार को दो उज्बेक नागरिक के पास से तीन किलो 150 ग्राम सोने के 27 बिस्कुट बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 1.96 करोड़ रुपये है। पकड़े गए आरोपी लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली आए थे।
Delhi Customs Preventive recovers 27 gold bars weighing 3150 grams worth Rs. 1.96 crores from two Uzbek nationals who arrived at Terminal-1 of the Indira Gandhi International Airport by an Indigo flight from Lucknow.
विज्ञापन
(Source: Customs) pic.twitter.com/urEioAe7vh— ANI (@ANI) December 15, 2023
दोनों उज्बेक नागरिकों को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। अब इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।