फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Crowd of laborers gathered in private buses to go to other states

नियमों की अनदेखी, लापरवाही से फिर बिगड़ सकते हैं हालात

Wed, 09 Jun 2021 05:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Jun 2021 05:20 PM IST
सार

कश्मीरी गेट बस अड्डा के बाहर पंजाब के लुधियाना जाने के लिए जब बस रुकी तो इसमें सवार होने वालों की भीड़ उमड़ने लगी। बस के बाहर दिहाड़ीदारों की लंबी लाइन दिखी, लेकिन एक दूसरे के साथ साथ खड़े थे।

विज्ञापन
Delhi: Crowd of laborers gathered in private buses to go to other states
प्रवासी मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन से पहले अपने मूल प्रदेशों में गए कामगार अब फिर काम पर लौटने लगे हैं। अनलॉक में छूट मिलते ही दिल्ली से दूसरे प्रदेशों में काम के सिलसिले में जाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। कश्मीरी गेट से पंजाब के शहरों में रोजगार के लिए जाने वालों की भारी भीड़ और सरकारी बसों की कमी से एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


कश्मीरी गेट बस अड्डा के ठीक सामने पंजाब के लुधियाना जाने के लिए तैयार बस में सवार होने वाले यात्री सोशल डिस्टेसिंग की अनदेखी करते दिखे। हैरत की बात यह है कि बस अड्डा के अंदर तो सुरक्षा कर्मियों की नजर है, लेकिन बाहर कि लापरवाही रोकने के लिए फिक्रमंद कोई नहीं।
विज्ञापन


रोडवेज बसों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निजी बसें भी उपलब्ध हैं। संक्रमण बढ़ने के बाद जैसे ही हालात बिगड़ने लगे तो दिहाड़ीदारों ने अपने मूल प्रदेशों की ओर रुख कर लिया। हालात में सुधार होने के बाद जब छूट मिली तो इस दौरान सामाजिक दूरी, मास्क पहनने सहित दूसरी पाबंदियों की अनदेखी की जाने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे शहरों तक यात्रियों से अधिक पैसे वसूलने के बावजूद न तो बस संचालक और न ही सुरक्षा कर्मी संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करवा रहे हैं। आगे भी इसी तरह की अनदेखी जारी रही तो ऐसी लापरवाही से हालात बिगड़ सकते हैं। अनलॉक के दौरान मिली छूट के दौरान सभी हिदायतों का पालन करवाने के लिए संबंधित विभागों को भी और सतर्क रहने की जरूरत है।

कश्मीरी गेट बस अड्डा के बाहर पंजाब के लुधियाना जाने के लिए जब बस रुकी तो इसमें सवार होने वालों की भीड़ उमड़ने लगी। बस के बाहर दिहाड़ीदारों की लंबी लाइन दिखी, लेकिन एक दूसरे के साथ साथ खड़े थे। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। हैरत की बात यह है कि बस में मौजूद कर्मी भी लोगों से बातचीत तो कर रहा था लेकिन किसी से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहना जरूरी नहीं समझा।


रोजगार के लिए दूसरे शहरों में जाने वालों की बढ़ने लगी भीड़
लुधियाना में काम करने वाले एक कर्मी ने बताया कि लंबे समय के बाद दोबारा काम के सिलसिले में जा रहा है। बसों की संख्या कम होने की वजह से निजी बस अपना रहे हैं। भीड़ तो है, लेकिन जल्दी पहुंचने के लिए किसी भी साधन से जाएंगे। कर्मी दिनेश ने बताया कि लॉकडाउन में पहले ही उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा। अब कमाई के लिए जा रहे हैं तो अधिक रुपये खर्च कर भी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने मास्क भी ठीक तरह से नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed