फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi criminal cut his birthday cake with pistol put video on social media both arrested

जन्मदिन की पार्टी में पिस्टल से केक काटकर सोशल साइट पर डाला वीडियो, फिर ऐसे पहुंचे सलाखों के पीछे

Wed, 18 Sep 2019 02:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Sep 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
delhi criminal cut his birthday cake with pistol put video on social media both arrested
पुलिस के स्पेशल स्टॉफ द्वारा पकड़े गए सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो डालने वाले आरोपी प्रतीक छाबड़ा और निखिल चौहान - फोटो : अमर उजाला

सोशल नेटवर्किंग साइट पर हथियार लहराते हुए फोटो और जन्मदिन की पार्टी में पिस्टल से केक काटने का वीडियो डालने वाले दो बदमाशों चंदर नगर निवासी प्रतीक छाबड़ा (31) और कैलाशपुरी निवासी निखिल चौहान (20) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे दो पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम को सोशल नेटवर्किंग साइट पर हथियार लहराते हुए बदमाशों का फोटो मिला। बाद में एक वीडियो दिखा, जिसमें बदमाश पिस्टल से केक काटकर उसी पर रखकर बांटता हुआ दिखा।
विज्ञापन


एक सूचना के बाद सागरपुर स्थित नागर वन पार्क के पास निरीक्षक दिनेश कुमार की टीम ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। प्रतीक छाबड़ा ने कबूला कि वह जगतपुरी थाने का घोषित बदमाश है और उस पर 7 केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


aहाल ही में उसने अपने जन्मदिन की पार्टी में पिस्टल से केक काटा था और उसका वीडियो सोशल साइट पर डालकर अपने विरोधियों को धमकी दी थी। उन्होंने कई सोशल नेटवर्किंग साइट पर हथियारों के साथ अपने फोटोग्राफ डाले थे। प्रतीक कई मामले में भगोड़ा करार है। उस पर गैंबलिंग एक्ट, दुष्कर्म, उगाही और धमकाने के केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed