फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime Woman arrested for forgery from bank by making fake documents of property

Delhi Crime: फर्जी कागजात बनाकर बैंक से फर्जीवाड़ा में महिला गिरफ्तार, अपनी कंपनी के नाम पर लिए 95 लाख रुपये कर्ज

Sun, 03 Jul 2022 03:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Jul 2022 03:18 AM IST
सार

हरियाणा के कुंडली की रहने वाली एक महिला ने संपत्ति के फर्जी कागजात  बनाकर बैंक से 95 लाख रुपये का कर्ज लेकर फर्जीवाड़ा किया। जिसके बाद वह फरार हो गई। आरोपी महिला को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Delhi Crime Woman arrested for forgery from bank by making fake documents of property
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

संपत्ति के फर्जी कागजात  बनाकर बैंक से 95 लाख रुपये का कर्ज लेकर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एक महिला को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने कंपनी के लिए बैंक से कर्ज लिया था। आरोपी महिला कर्ज लेकर फरार हो गई थी। 

विज्ञापन


शाखा की संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान हरियाणा के कुंडली निवासी सरबजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक की शिकायत पर वर्ष 2018 में शाखा ने मामला दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी सरबजीत कौर ने अपनी फर्म के लिए 60 लाख रुपये कर कर्ज लिया था। लेकिन वह कर्ज को चुका नहीं रही थी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी महिला ने अपनी कंपनी ग्रेस हैंडलूम के लिए कर्ज लिया। लेकिन कर्ज लेने के लिए उसने बैंक में जिस संपत्ति को गिरवी रखा था, उसके कागजात फर्जी पाए गए। गिरवी रखी गई संपत्ति डीडीए की थी। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी की सात अन्य कंपनियां हैं। उन कंपनियों के लिए महिला ने इसी संपत्ति को गिरवी रखा था। पुलिस को जांच में पता चला कि महिला की ओर से बैंक को दिए दस्तावेज और डीडीए से मिले दस्तावेज में काफी अंतर है। सरबजीत कौर के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने  शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed